फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Eight year old molested by security guard of a restuarent.

नामी रेस्त्रां के टॉयलेट में शर्मनाक हरकत, हड़कंप

Fri, 09 Jan 2015 04:20 PM IST
Updated Fri, 09 Jan 2015 04:20 PM IST
विज्ञापन
Eight year old molested by security guard of a restuarent.

दिल्ली पुलिस ने लाजपत नगर के एक रेस्टोरेंट के सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है, जिसपर मंगलवार की रात एक आठ वर्षीय बच्ची से छेड़खानी का आरोप लगा है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता मंगलवार रात करीब 8 बजे लाजपत नगर स्थित हल्दीराम की आउटलेट पर अपने दादा जी के साथ गई थी। जहां उसके साथ यह घटना घटी।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो व आईपीसी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल भी करवाया है और जांच जारी है।

पीड़िता के दादा भारत सरकार के रेवेन्यू विभाग के अधिकारी हैं। शंकर झारखंड का रहने वाला है और कुछ महीने पहले ही दिल्ली आया है। वह यहां अकेला ही रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के घर वालों ने गार्ड को जमकर पीटा

Eight year old molested by security guard of a restuarent.

अपने दादा संग हल्दीराम पहुंची बच्ची वहां से खाना और मिठाईयां खरीदने के बाद वॉशरूम चली गई। जब वह वॉशरूम से लौट रही थी, तब आरोपी शंकर ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, जैसे ही पीड़िता के परिवार को पता चला उन्होंने शंकर को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच में होटल स्टाफ बीच में कूद पड़ा।

इसके बाद होटल स्टाफ ने तुरंत दिल्ली प‌ुलिस के कंट्रोल रूम को फोन किया। घटना की सूचना मिलने पर जितने देर में पुलिस वहां पहुंची तब तक होटल स्टाफ ने शंकर को रेस्टोरेंट के बाहर घेरकर बिठाए रखा था।

मरीज ने म‌हिला डॉक्टर को बनाया हवस का ‌शिकार

Eight year old molested by security guard of a restuarent.

एक अन्य केस में त्रिलोकपुरी के सरकारी अस्पताल में कार्यरत एक महिला डॉक्टर ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके एक मरीज ने मंगलवार को उसका यौन उत्पीड़न किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी अस्पताल में इलाज के लिए आया था। लेकिन बाद में उसकी नीयत खराब होने के चलते उसने महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब डॉक्टर ने आरोपी का विरोध किया तो उसने महिला की पिटाई कर दी और बाद में उसने महिला का पीछा भी किया था।

पुलिस ने आरोपी मरीज को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईपीसी की चार धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को उन्होंने श्रीनिवासपुरी में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से ट्रेस किया। पुलिस को उसके खिलाफ दूसरा सुराग पीड़िता के हाउसिंग सोसायटी का रजिस्टर चेक करने के बाद मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed