फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dwarka court forgery: 60 cases had been lobbying the fake lawyer

द्वारका कोर्ट में फर्जीवाड़ा: 60 मामलों की कर रहा था पैरवी ये नकली वकील

Mon, 06 Feb 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Feb 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
Dwarka court forgery: 60 cases had been lobbying the fake lawyer
demo pic - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के दो प्रतिष्ठित अस्पतालों में फर्जी डॉक्टरों की गिरफ्तारी के बाद अब द्वारका कोर्ट में एक फर्जी वकील पकड़ा गया। कानून की कोई डिग्री नहीं होने के बावजूद फर्जी वकील अदालत में 50 से 60 मामलों की पैरवी कर रहा था। जांच में पता चला कि आरोपी वर्ष 2010 से कोर्ट में फर्जीवाड़ा कर रहा है।

विज्ञापन


एक युवक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फर्जी वकील की पहचान अजीतकार के रूप में हुई है।
विज्ञापन


वह मूलत: उड़ीसा का रहने वाला है और फिलहाल द्वारका सेक्टर 19 में रहता था। शनिवार को अदालत में एक मामले की सुनवाई के दौरान फर्राटेदार अंग्रेजी में बहस करते देख एक महिला वकील ने उससे विजिटिंग कार्ड मांगा। लेकिन अजीतकार ने बताया कि उसके पास किसी भी तरह का कोई कार्ड नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला वकील ने इस बात की जानकारी बार काउंसिल को दी। बार काउंसिल के सदस्यों ने आरोपी से पूछताछ कर दस्तावेज व पंजीकरण संख्या के बारे में जानने की कोशिश की। लेकिन उसने किसी तरह के दस्तावेज होने से इंकार कर दिया। उसके बाद सभी वकील उसे फर्जी वकील कहने लगे। 

शोर सुनकर मोहन गार्डन निवासी अंकुर भी मौके पर पहुंचा। अजीतकार को फर्जी वकील बताए जाने पर अंकुर ने वकीलों को बताया कि अजीतकार उसकी बहन का केस लड़ रहा है। इसके लिए उसने पचास हजार रुपये बतौर फीस लिए हैं और बांकी का पचास हजार बहस के बाद देने के लिए कहा है।


वकीलों ने अजीतकार को पुलिस के हवाले कर दिया। अंकुर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अजीत ने बताया कि वह कानून की पढ़ाई कर चुका है लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह पेशे से अध्यापक है और कोचिंग में पढ़ाता है। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह किसकी मदद से अदालत में वकालत कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed