फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   du women professor rams eleven year old boy to death, then took him to hospital too

डीयू की महिला प्रोफेसर ने 11 साल के मासूम को कुचला

Sat, 06 Aug 2016 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 06 Aug 2016 10:28 AM IST
विज्ञापन
du women professor rams eleven year old boy to death, then took him to hospital too
डीयू की मह‌िला प्रोफेसर ने बच्चे को कुचला हुई मौत - फोटो : अमर उजाला

छावला इलाके में बुधवार दोपहर महिला प्रोफेसर की कार से टक्कर लगने पर 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय महिला फोन पर बात कर रही थी।

विज्ञापन


हालांकि वह बच्चे को अस्पताल ले गई लेकिन सिर में गंभीर चोट और पित की थैली फट जाने की वजह से इलाज के दौरान मौत हो गई।

छावला थाना पुलिस ने महिला प्रोफेसर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में थाने से ही उसे जमानत दे दी गई।

विज्ञापन

पिता दिव्यांग हैं और मजदूरी करते हैं

du women professor rams eleven year old boy to death, then took him to hospital too
डीयू की मह‌िला प्रोफेसर ने बच्चे को कुचला हुई मौत - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार नितेश (11) अपने पिता मुकेश, मां और छोटे भाई के साथ रोशनपुरा इलाके में रहता था। उसके पिता दिव्यांग हैं और मजदूरी करते हैं।

नितेश छावला स्थित सरकारी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ता था। प्रत्यक्षदर्शी राहुल ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे नितेश घर से छोले भठूरे खरीदने के लिए साइकिल से निकला।

वह सड़क के किनारे चल रहा था। बीडीओ कार्यालय के पास एक ऑल्टो कार ने उसकी साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। नितेश साइकिल सहित कार के पहिए के नीचे दब गया। हादसे के बाद कार चला रही महिला ने कार रोकी। इसी दौरान आसपास के लोग वहां पहुंच गए।

घटना के समय महिला प्रोफेसर फोन पर बात कर रही थी

du women professor rams eleven year old boy to death, then took him to hospital too
डीयू की मह‌िला प्रोफेसर ने बच्चे को कुचला हुई मौत - फोटो : अमर उजाला

राहुल के मुताबिक घटना के समय महिला फोन पर बात कर रही थी। महिला ने नितेश को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की बात कही। राहुल महिला के साथ नितेश को कार के नीचे से निकालकर गोद में लेकर निजी अस्पताल ले गया।

इसी बीच 100 नंबर पर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। उधर, एक घंटे बाद नितेश की हालत बिगड़ने लगी और उसे इलाज के लिए रावतुलाराम अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कार चला रही महिला की पहचान वसंत कुंज निवासी अनुपमा अग्रवाल(40) के रूप में हुई। वह भगिनी निवेदिता कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर है और गृह विज्ञान पढ़ाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed