{"_id":"eaaf0ef52c30e289a4a3457db23f44ef","slug":"drunken-young-man-climbing-car-on-five-person-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत युवक ने पांच लोगों पर चढ़ाई कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत युवक ने पांच लोगों पर चढ़ाई कार
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Fri, 15 Aug 2014 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शालीमार गार्डन स्थित बुध बाजार में बुधवार रात नशे में धुत एक युवक ने पांच लोगों पर कार चढ़ा दी, जिससे दो महिलाएं, एक किशोरी और दो किशोर बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन
अनियंत्रित कार डिवाइडर में जा घुसी वरना कई और लोग भी इसकी चपेट में आ सकते थे। घटना से गुस्साए लोगों ने युवक को पीटकर अधमरा कर दिया।
पांचों घायलों के साथ ही कार चलाने वाले युवक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों की शिकायत पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
पुलिस के मुताबिक, बुधवार को 150 फुटा रोड पर रात करीब नौ बजे नशे में धुत एक युवक ने पैठ बाजार में एक दुकान से सामान खरीद रहे पांच लोगों पर कार चढ़ा दी, जिससे बाजार में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
कुछ दूर लोग कार के पीछे दौड़े तभी युवक ने कार डिवाइडर पर चढ़ा दी। गुस्साए लोगों ने युवक को बाहर निकाला और पीटकर अधमरा कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को लोगों से छुड़ाया।
विज्ञापन
घायल ममता देवी (35), रवि (15) निवासी गरिमा गार्डन, आसमीन (22), शमा (18), फैसल (15) निवासी शमशाद कालोनी पसौंडा को नंदलाल अस्पताल भर्ती कराया गया है।
सभी के हाथ पैर और अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। कार चालक विनोद रैना को श्रेया अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसआई ने बताया कि शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-2 निवासी विनोद रैना एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं।
उसे हिरासत में ले लिया और उसका इलाज कराया जा रहा है। वहीं घायल शमा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।