{"_id":"5762e1d04f1c1be53811c073","slug":"drunken-man-shot-wife-and-daughter-in-suspected-illicit-relations","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी पति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी और बेटी को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबी पति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी और बेटी को मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 17 Jun 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
नहर के पास स्थित गांव गढ़ी आजमपुर में बृहस्पतिवार को शराबी और दबंग व्यक्ति ने अवैध संबंधों के शक में तमंचे से बेटी को गोली मार दी। बीच-बचाव में आई पत्नी को भी सनकी व्यक्ति ने गोली मार दी।
विज्ञापन
बेटी के पेट में गोली लगी थी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में जिंदगी व मौत के बीच अस्पताल मे संघर्ष कर रही है। गढ़ी आजमपुर गांव में देवेंद्र, पत्नी सरिता व बेटी रीता के साथ रहते थे। वह पेशे से किसान है और पिछले कई वर्षों से शराब का आदी है।
विज्ञापन
बताया गया कि रीता किसी लड़के से प्यार करती थी। यह बात पिता को पसंद नहीं थी। कई बार इसको लेकर कहासुनी के बाद उसने बेटी से मारपीट की थी।
बृहस्पतिवार दोहपर को पिता-पुत्री में इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान देवेंद्र घर के अंदर से तमंचा ले आया और बेटी के पेट में गोली मार दी।
बीच बचाव करने आई उसकी पत्नी सरिता को भी कूल्हे में गोली मार दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को ग्र्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने रीता को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से आरोपी देवेंद्र फरार है।
विज्ञापन
शराबी और झगड़ालू प्रवृत्ति का है आरोपी
ग्रामीणों की माने तो आरोपी शराबी और दबंग किस्म का व्यक्ति है। बेटी किसी लड़के से प्यार करती थी। जिसको लेकर कई बार पहले भी पिता ने बेटी के साथ मारपीट की थी। बृहस्पतिवार को यह वाक्या घटित हो गया।