नशे में धुत्त महिला ने कमिश्नर ऑफिस में किया हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में सिस्टम से परेशान एक महिला ने सोमवार दोपहर पुलिस आयुक्त कार्यालय में जमकर हंगामा किया। नशे में धुत्त होने के कारण सिविल लाइन थाना पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक महिला पर नशे में धुत्त होकर सार्वजनिक स्थल पर हंगामा करने के पहले भी दो मामले दर्ज हैं।
मूल रूप से बिहार की रहने वाली 26 वर्षीय महिला अपने दो बच्चों के साथ पालम विहार में रहती है। पति के साथ विवाद है, जिसकी वजह से वह साथ नहीं रहता।
बताया गया है कि महिला जिसके यहां काम करती है, वहां सोमवार को नहीं गई। आरोप है कि इसी वजह से उसके मालिक ने महिला के घर पर आकर गाली-गलौज की और टीवी व अन्य सामान तोड़ दिया।
महिला ने पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई नहीं की। न्याय न मिलता देख वह नशे में धुत्त होकर सोमवार करीब 11 बजे पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क के कार्यालय जा पहुंची, जहां उसने जमकर हंगामा किया।
मौके पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मेडिकल कराया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि किसी ने उसके घर पर काफी तोड़फोड़ की है।
पुलिस उसके नशा उतरने का इंतजार कर रही है। पुलिस प्रवक्ता हवा सिंह ने बताया कि महिला नशे में धुत्त थी। पुलिस कार्रवाई कर रही है। जांच के दौरान उसके साथ हुई घटना की जानकारी ली जा रही है। पुलिस उस पर भी कार्रवाई करेगी।