फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Drugs was sending abroad in toothpaste tube

टूथपेस्ट की ट्यूब में विदेश भेज रहा था ड्रग्स 

Fri, 29 Sep 2017 09:57 AM IST
बयूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
बयूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 29 Sep 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
Drugs was sending abroad in toothpaste tube
demo pic - फोटो : Azeem Ansari
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक किलोग्राम मादक पदार्थ (केटामाइन) जब्त की गई है, यह खेप स्पेन जानी थी।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी टूथपेस्ट की ट्यूब खाली कर उसमें ड्रग्स भरकर विदेश भेजने की फिराक में था। अपराध शाखा डीसीपी भीष्म सिंह के अनुसार शाखा की इंटर-बॉर्डर गैंग्स इंवेस्टीगेशन स्क्वायड में तैनात इंस्पेक्टर सुनील जैन की टीम ने पंचकुईयां रोड मोड़, पहाड़गंज से पटना, बिहार निवासी सतेंद्र कुमार यादव उर्फ राकेश को घेराबंदी कर दबोच लिया।
विज्ञापन


उसके कब्जे से 200-200 ग्राम की 35 टूथपेस्ट बरामद की गईं। इनमें से सात टूथपेस्ट में पेस्ट निकालकर उनमें केटामाइन भरी हुई थीं। आरोपी ने बताया कि वह पहाड़गंज इलाके में किराये पर रहता था। यहां से कॉस्मेटिक शॉप चलाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले वह अपने चचेरे भईनगेंद्र की कॉस्मेटिक की दुकान पर काम करता था। दुकान पर विदेशी टूरिस्ट आते थे और इस मादक पदार्थ की डिमांड करते थे। नगेन्द्र इंजेक्शन को उबाल कर पाउडर तैयार करता था और विदेशी सैलानियों को बेचता था।

पुलिस ने वर्ष 2012 में नगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद सतेंद्र यादव इस प्रकार के मादक पदार्थ का पाउडर तैयार करने लगा। सतेंद्र शुरू में दिल्ली व पटना में मेडिकल स्टोर से इसका इंजेक्शन खरीदता था।


इसके बाद पाउडर तैयार करता था। ये पाउडर को टूथपेस्ट में भरता था और फिर कूरियर के जरिये यूरोपियन देशों में भेजता था। यह एनेस्थिया में काम आने वाली दवाई है। दिल्ली पुलिस ने संबंधित एजेंसियों को सूचना दे दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed