Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Driver's body found in Swift car, family members imposed accused of murder

स्विफ्ट कार में मिली चालक की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप 

Thu, 11 Aug 2016 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 11 Aug 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
Driver's body found in Swift car, family members imposed accused of murder
कार में मिली चालक की लाश - फोटो : अमर उजाला

द्वारका सेक्टर आठ स्थित सरगोधा अपार्टमेंट के पास बृहस्पतिवार सुबह एक स्विफ्ट कार में उसके चालक की लाश मिली। चालक अपनी कार को ओला कंपनी के लिए चलाता था।

विज्ञापन


 मृतक की शिनाख्त महेश शर्मा(32) के रूप में हुई है। कार से बदबू आने के बाद रातगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। चालक के परिवार वालों ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है। 
विज्ञापन


वहीं पुलिस इसे स्वभाविक मौत मान रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। द्वारका साउथ थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह किसी ने सरगोधा अपार्टमेंट के सामने सड़क के किनारे खड़ी एक स्विफ्ट कार से बदबू आने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

Trending Videos

पुलिस ने स्वभाविक मौत की जतायी आशंका

Driver's body found in Swift car, family members imposed accused of murder
कार में मिली लाश - फोटो : अमर उजाला

कार लॉक थी। पुलिस ने कार के शीशे को तोड़कर उसके दरवाजे को खोला। कार में एक शख्स की लाश सड़ी गली अवस्था में पड़ी थी। उसके नाक और कान से खून निकल रहा था। 

कार से मिले कागजात के जरिए मरने वाले की शिनाख्त पालम के राजनगर पार्ट दो निवासी महेश शर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने महेश के परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। परिवार वालों से पूछताछ में पता चला कि महेश अपनी कार को ओला कंपनी के लिए चलाता था। 

महेश के साले शिव कुमार शर्मा ने बताया कि रोज की तरह गत मंगलवार को महेश शर्मा अपनी कार लेकर घर से निकला था। उसके बाद से उसका कोई अता-पता नहीं था। 

परिवार वालों ने आशंका जतायी है कि उसकी हत्या कर शव और कार को यहां ठिकाने लगाया गया है। हालांकि पुलिस ने छानबीन के बाद बताया कि महेश शर्मा की मौत करीब 48 घंटे पहले हुई है। 

जिस तरह से कार घटनास्थल पर लगी हुई मिली है इससे साफ जाहिर होता है कि कार भी दो दिन से यहीं खड़ी है। पुलिस ने स्वभाविक मौत की आशंका जतायी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed