{"_id":"587bb6074f1c1b3503efe5e6","slug":"drindgi-lust-had-come-by-train-from-delhi-purging-rudrapur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"500 से भी ज्यादा बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाने वाला सीरियल रेपिस्ट गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
500 से भी ज्यादा बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाने वाला सीरियल रेपिस्ट गिरफ्तार
Mon, 16 Jan 2017 10:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 16 Jan 2017 10:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सीरियल रेपिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली पूर्वी जिला पुलिस ने 500 से भी ज्यादा मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी करने वाले एक सीरियल रेपिस्ट को दबोचा है। आरोपी की पहचान शारदा कॉलोनी, बिलासपुर, रामपुर, यूपी निवासी सुनील रस्तोगी (38) के रूप में हुई है।
बच्चों को कपड़े और सामान का देता था लालच
2 of 5
सीरियल रेपिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की मानें तो आरोपी वर्ष 2004 से दिल्ली, गाजियाबाद और रुद्रपुर, उत्तराखंड में वारदात को अंजाम दे रहा था। आरोपी ने पुलिस के सामने खुलासा किया है कि उसने 12 सालों के दौरान दर्जनों बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाया। न्यू अशोक नगर थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त ओमवीर सिंह ने बताया कि 13 दिसंबर को न्यू अशोक नगर इलाके में अज्ञात शख्स ने सात साल की मासूम को अगवा कर एक खाली मकान की सीढ़ियों पर दुष्कर्म किया।
12 सालों में सैकड़ों बच्चियों को हवस का शिकार बनाया
3 of 5
सीरियल रेपिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद 10 जनवरी को ठीक इसी तरह 10 और नौ साल की दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। सभी मामलों में बच्चियों को चकमा दिया गया कि उनके माता-पिता ने उनके लिए कपड़े व अन्य सामान भेजा है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के दौरान एक पीड़ित बच्ची ने आरोपी का हुलिया बताया। इसके अलावा पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज भी बरामद हुई। बच्ची ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सीरियल रेपिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय सूत्रों से पता चला कि आरोपी वर्ष 2004 तक दिल्ली के न्यू अशोक नगर में ही रहता था और टेलर का काम करता था। फिलहाल वह रुद्रपुर में रह रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने एक टीम रुद्रपुर रवाना की। वहां भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया। बाद में एक गुप्त सूचना के बाद शनिवार को आरोपी को दिल्ली से दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान पेशे से दर्जी आरोपी सुनील रस्तोगी ने बताया कि उसने पिछले 12 सालों में सैकड़ों बच्चियों को हवस का शिकार बनाया।
विज्ञापन
5 of 5
सीरियल रेपिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
उसके खिलाफ दिल्ली, रुद्रपुर और गाजियाबाद में मादक पदार्थ की तस्करी, छेड़छाड़ और चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। सुनील रस्तोगी ने बताया कि वह मूलरूप से रामपुर यूपी का रहने वाला है। 1990 में वह परिवार के साथ दिल्ली आ गया था। यहां आने के बाद उसने न्यू अशोक नगर इलाके में वर्ष 2004 तक टेलर का काम किया। वर्ष 2004 में वह दिल्ली से रुद्रपुर, उत्तराखंड शिफ्ट हो गया। 1997 में सुनील की शादी हुई। इसके यहां दो बेटे और तीन बेटी हैं। इसकी बड़ी बेटी 15 साल की है। अभी कुछ दिनों पूर्व ही इसकी पत्नी दिव्यांग हो गई है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।