{"_id":"584869ca4f1c1b104f449767","slug":"dowry-goods-hands-clean-by-thieves","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 08 Dec 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
चोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंद नगरी इलाके में एक बाप ने बेटी के दहेज के लिए सामान जुटाया, जिस पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पीड़ित पिता ने नोटबंदी के दौरान बड़ी मुश्किल से दहेज का सामान जुटाया था। शुक्रवार को बेटी की बारात आनी है। ऐसे में पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पीड़ित राम आधार परिवार के साथ ए-3/421, नंद नगरी में रहता है। वह छोटा-मोटा काम करके परिवार का भरण पोषण करता है। नौ दिसंबर को उसकी बेटी की शादी होनी है। नोटबंदी के कारण राम आधार ने बड़ी मुश्किल से शादी के लिए दहेज का सामान व खाने-पीने का सामान खरीदा था।
विज्ञापन
घर में मेहमान होने के कारण उसने सामान पड़ोसी संतोष के घर पर रखा हुआ था। मंगलवार देर रात को चोरों ने एक लाख रुपये से अधिक का दहेज का सामान उड़ा लिया। बुधवार सुबह परिवार को चोरी के बारे में पता चला। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन