फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   doctors and elderly father Scotty Roderej beaten, cracked eardrum

रोडरेज में डॉक्टर और बुजुर्ग पिता को स्कूटी वालों ने पीटा, फटा कान का पर्दा 

Sat, 15 Oct 2016 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 15 Oct 2016 10:23 AM IST
विज्ञापन
doctors and elderly father Scotty Roderej beaten, cracked eardrum
Fight

कृष्णा नगर इलाके में रोडरेज के दौरान एक डॉक्टर और उसके पिता के साथ मारपीट की गई। जाम में गाड़ी आगे बढ़ाने को लेकर झगड़े में स्कूटी सवार युवकों ने डॉक्टर की पिटाई कर दी। 

विज्ञापन


जब डॉक्टर के बुजुर्ग पिता ने बीचबचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। पिटाई से डॉक्टर के कान का पर्दा फट गया है। पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


बकौल पुलिस, डॉक्टर मनोज अग्रवाल (37) सपरिवार सिल्वर पार्क शिवपुरी इलाके में रहते हैं। उनका शाहदरा में चाइल्ड क्लीनिक है। बृहस्पतिवार शाम मनोज अपने पिता एएल अग्रवाल व कम्पाउंडर विमल कुमार के साथ क्लीनिक जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्णा नगर लाल क्वार्टर के पास जाम लगा हुआ था। इसी दौरान स्कूली वालों ने कार आगे बढ़ाने को कहा जिसमें मनोज ने आगे बढ़ाने में असमर्थता जताई। यह सुनकर स्कूटी की पिछली सीट पर बैठा युवक मनोज के पास आया और उसके गाल पर जोरदार चाटा रसीद कर दिया। इस बात को लेकर डॉक्टर की युवकों से कहासुनी हो गई।

डॉक्टर के मुताबिक युवकों की तरफ से छह सात लड़के आ गए और उसकी पिटाई करने लगे। यह देखकर मनोज के पिता कार से बाहर निकले और बीच बचाव करने लगे। युवकों ने बुजुर्ग तक को नहीं बख्शा और पिटाई कर दी।

एक युवक ने पत्थर उठाकर मनोज पर फेंका। पत्थर कार के पिछले शीशे पर लगा और शीशा टूट गया। इसके बाद सभी युवक वहां से फरार हो गए। हालांकि इस दौरान कम्पाउंडर ने स्कूटी का नंबर नोट कर लिया।


घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने डॉक्टर और उसके पिता का मेडिकल करवाया और उनकी शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस स्कूटी के नंबर के जरिये आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed