फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   doctor son looted in gurgaon

हथियारबंद बदमाशों ने युवक के पैर में मारी गोली, धक बना लूटी आई-20 कार

Mon, 23 May 2016 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 23 May 2016 10:11 AM IST
सार

  • हथियारबंद बदमाशों ने युवक के पैर में मारी गोली
  • हालत गंभीर, मेदांता में दाखिल
  • हेलीमंडी से पटौदी आ रहे थे पीड़ित
  • शनिवार रात 10:30 बजे की घटना

विज्ञापन
doctor son looted in gurgaon
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार रात कार में सवार होकर हेलीमंडी से पटौदी जा रहे दो युवकों को एक अन्य कार में सवार होकर आए बदमाशों ने गाड़ी आगे लगाकर रोक लिया तथा कार चला रहे युवक को गोली मार दी। बदमाशों ने दोनों युवकों के हाथ-पैर बांधकर दिए तथा आगे चलकर पटौदा-लुहारी के कच्चे मार्ग पर कार से नीचे फेंक दिया।

विज्ञापन


बदमाश उनकी कार आई-20 कार लेकर फरार हो गए। घटना रात करीब 10.30 बजे की बताई जा रही है। उस समय यह दोनों युवक पटौदी खाना खाने जा रहे थे। इस घटना के बाद से पटौदी क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


हेलीमंडी वार्ड नंबर-4 निवासी डॉ. राजेंद्र रूस्तगी का बेटा गौरव अपने दोस्त शोभित के साथ आई-20 कार में सवार होकर हेलीमंडी से पटौदी की ओर खाना खाने के लिए जा रहे थे। पटौदी-हेलीमंडी के बीच में बाबा अट्टे वाले सैय्यद पीर के पास एक गाड़ी में सवार चार-पांच बदमाशों ने गौरव की कार के आगे अपनी गाड़ी लगाकर उसे रोक लिया। खिड़की खोलते ही बदमाशों गौरव को गोली मार दी। गोली गौरव की जांघ में जाकर लगी। गोली लगते ही पैर की हड्डी फ्रेक्चर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने गौरव व शोभित को गन प्वाईंट पर लेकर कार की पिछली सीट पर धकेल कर बंधक बना लिया और उनकी कार को कुलाना की ओर ले गए। बदमाशों ने दोनों के साथ मारपीट भी की। लुहारी व पाटोदा गांव के बीच बदमाश उन्हें खेतों के कच्चे रास्ते पर ले गए। गौरव व शोभित को को कार से नीचे फेंककर बदमाश भाग निकले।

बदमाश उनकी कार, चेन, मोबाईल व नकदी भी छीन ले गए। शोभित किसी तरह बंधन से मुक्त होकर सड़क मुख्य सड़क तक पहुंचा। यहां उसने एक जीप चालक के मोबाइल से घटना की सूचना अपने परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायल गौरव को गुडग़ांव के मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।


थाना पटौदी पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। शोभित रात की वारदात से सदमे में है। अभी भी रात का दृश्य उसकी आंखों के सामने आ रहा है। वह पूरी तरह से बात भी नहीं कर पा रहा है। शोभित ने बताया कि मौत को उसने बिल्कुल नजदीक से देखा है। शनिवार रात का यह आधे घंटे का समय वह जिदंगी भर भुला नहीं पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed