फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   doctor shot dead in road rage in gurugram

गुरुग्राम: रोड रेज में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, आरोपी का भाई घायल, केस दर्ज

Sun, 21 May 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 21 May 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
doctor shot dead in road rage in gurugram
DEMO PIC

गुरुग्राम/फर्रुखनगर। कस्बा फर्रुखनगर के बालाजी एक्सटेंशन कॉलोनी में शनिवार सुबह रोड रेज के दौरान हुई मामूली कहासुनी में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में लाया गया। जहां पर उसका ईलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बालाजी नगर में रहने वाले (आरएमपी) डॉ. महावीर अपने साले पप्पू के साथ प्लाट दिखाने के लिए बाइक से जा रहे थे। तभी सामने से आ रही टाटा सफारी गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर होने के बाद गाड़ी चालक विकास व बाइक सवार डॉ. महावीर और पप्पू की आपस में बहस हो गई। विकास ने खुद को अकेला पड़ता देखकर अपने बड़े भाई रवि को वहां पर बुला लिया।
विज्ञापन


 बताया जा रहा है कि रवि ने आते ही डॉक्टर पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। चार गोलियां लगने से डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। वह ढेर होकर नीचे गिर पड़ा। इसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई  खुद को घिरता देखकर रवि ने हवा में एक ओर गोली चला दी। इस दौरान उसके भाई विकास को गस्त्रली जा लगी। जिंससे वह घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास को घायल अवस्था में निजी अस्पताल में बदाखिल कराया गया है। जहां उसका ईलाज चल रहा है। जबकि मौके से आरोपी रवि गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने जिले की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।


मामला रोड रेज का है, जांच चल रही है।आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रांरभिक जांच में पिस्तौल लाईसेंसी है या नहीं। इसके पुलिस को सबूत नहीं मिले है। घटना में एक की मौत हुई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जिसका ईलाज में चल रहा है।
-तान्या सिंह,एसीपी पटौदी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed