फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Doctor of Ram Manohar Lohia Hospital suicide in her apartment

आरएमएल की डॉक्टर ने की आत्महत्या, पंखे से लगाया फंदा, विभागीय तनाव को बताया कारण

Thu, 07 Feb 2019 03:39 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 07 Feb 2019 03:39 AM IST
विज्ञापन
Doctor of Ram Manohar Lohia Hospital suicide in her apartment
डेमो - फोटो : डेमो
केंद्र सरकार के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) की महिला डॉक्टर ने बुधवार को पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। वह पिछले 20 वर्ष से अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में थीं। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें डॉक्टर ने आत्महत्या के पीछे विभागीय तनाव को कारण बताया है। इसका पता चलते ही रेडियोलॉजी विभागों में डॉक्टरों के पसीने छूटते रहे। अन्य विभागों के डॉक्टरों में भी चर्चा रही। प्रबंधन का कहना है कि महिला डॉक्टर ने कभी विभागीय तनाव की शिकायत नहीं की थी। 11 मार्च 2016 को उनकी पदोन्नति हुई थी।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे आरएमएल के रेडियोलॉजी विभाग में सलाहकार 52 वर्षीय डॉ. पूनम वोहरा ने परिसर के अपने आवास में पंखे से लटककर आत्महत्या की। उनके परिवार में पति और बच्चे हैं, लेकिन वे उस समय घर से बाहर थे। बुधवार को पूनम छु़ट्टी पर थीं।
विज्ञापन


पति घर लौटे तो फ्लैट अंदर से बंद था। आवाजों का जवाब न मिलने पर उन्होंने दरवाजे की कुंडी तोड़ी। भीतर पूनम पंखे से लटकी हुई थीं। उसने आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में पूनम को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को पति ने बताया कि पिछले 15 दिन से पूनम विभागीय तनाव की शिकायत कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय जांच करा सकता है प्रबंधन
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूनम ने कभी विभागीय तनाव की शिकायत की होती तो जांच जरूर कराई जाती। अब दिल्ली पुलिस चाहेगी तो अस्पताल प्रबंधन विभागीय जांच कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed