{"_id":"1e7a73da03c97ec8bfd0aa83e7fcec99","slug":"detergent-powder-mixed-in-milk-supply","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध में डिटर्जेंट पाउडर मिलाकर की सप्लाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूध में डिटर्जेंट पाउडर मिलाकर की सप्लाई
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 22 May 2014 01:02 PM IST
विज्ञापन
दूध और इससे तैयार खाद्य पदार्थ का प्रत्येक सैंपल फेल हो रहा है। पिछले दिनों मोदीनगर में अमूल के दूध में डिटर्जेंट पाउडर पाया गया था, इस बार फिर अमूल के दूध में डिटरजेंट मिला है।
विज्ञापन
इस मामले में परीक्षण रिपोर्ट आने के बावजूद आरोपियों पर अभियोग दर्ज न कराने पर अफसरों की भूमिका भी संदिग्ध है। मोदीनगर के गोविंदपुरम में स्थित प्राची डेयरी से दूध का नमूना 2012 में लिया गया था।
विज्ञापन
सको कोड संख्या जीजेडबी-155 से लखनऊ भेजा गया। लैब रिपोर्ट ने दूध को सबस्टैंडर्ड बताया। दोबारा कोलकाता लैब में जांच हुई तो यहां दूध में कपड़े धोने वाला डिटरजेंट पाउडर मिला पाया गया।
विज्ञापन
इसकी रिपोर्ट डीओ आफिस को 19 सितंबर 13 को दी गई। इसके बावजूद रिपोर्ट दबा दी गई। डेयरी मालिक का कहना है कि पहले फेल बाद में नमूना पास हो गया। इसकी जानकारी मुझे दी गई। बाद में क्या हुआ मुझे नहीं पता।