{"_id":"575193294f1c1b8c49108f77","slug":"department-bothered-by-transformer-oil-thieves","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफॉर्मर के तेल चोरों से परेशान बिजली विभाग, कर्मचारियों पर शक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रांसफॉर्मर के तेल चोरों से परेशान बिजली विभाग, कर्मचारियों पर शक
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 04 Jun 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
शहर में आए दिन ट्रांसफॉर्मरों से तेल चोरी की घटनाओं से सबक लेते हुए विद्युत विभाग के अफसरों ने तेल चोरों की तलाश शुरू कर दी है। विभाग की ओर से कुछ पूर्व कर्मचारियों की सूची बनाई जा रही है।
विज्ञापन
दरअसल, नोएडा में पिछले एक साल में 50 से अधिक ट्रांसफार्मरों से ऑयल चुराया जा चुका है। ऑयल चोरी होने के बाद ट्रांसफार्मर अपने आप ही फुंक जाता है। गर्मियों के आते-आते इस तरह की घटनाएं अधिक बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
इसमें विभाग के अफसरों का कहना है कि आम आदमी ट्रांसफार्मर से ऑयल चुराने से डरते हैं। विभागीय अफसरों की मानें तो इस काम में विभाग के पूर्व या वर्तमान कर्मचारियों की सह है। जिससे ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी हो रहा है।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता मुकुल सिंघल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से ट्रांसफार्मरों से ऑयल चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। ट्रांसफार्मर के जानकार लोग ही उससे ऑयल चोरी कर सकते हैं। संभावना है कि कुछ पूर्व संविदा कर्मचारियों की मिलीभगत से ही घटनाएं हो रही हैं।