छेड़छाड़ के मामले में दिल्ली पुलिस का उपनिरीक्षक गिरफ्तार, मोबाइल फोन पर होती थी बातचीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुखर्जी नगर थाना पुलिस ने एक महिला से छेड़छाड़ व उगाही के आरोप में दिल्ली पुलिस के प्रशिक्षु उपनिरीक्षक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उपनिरीक्षक की पहचान फरीदाबाद निवासी दीपक के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक दीपक मुखर्जी नगर स्थित कोचिंग संस्थान में एसएससी की तैयारी के लिए दाखिला लिया था। इस दौरान उसकी एक महिला से जान पहचान हो गई।
इस बीच वर्ष 2015 में दीपक का चयन दिल्ली पुलिस के उप निरीक्षक के पद पर हो गया। प्रशिक्षण के दौरान उसकी तैनाती मुखर्जी नगर थाने में हुई।
अश्लील मैसेज भेजने लगा आरोपी
यहां आने के बाद वह फिर उस महिला से मिला और दोनों फोन व वाट्स एप पर एक दूसरे से बातें करने लगे। महिला का आरोप है कि इस दौरान महिला के भेजे एक मैसेज को लेकर आरोपी उससे ब्लैकमेल करने लगा और उससे उगाही करनी शुरू कर दी।
साथ ही महिला को अश्लील मैसेज भी भेजने लगा। महिला ने इस बात की शिकायत मुखर्जी नगर थाने में की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
मामले की जांच का जिम्मा जिला अन्वेषण इकाई को सौंपी गई है।