फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Body of 55-year-old man who went missing from Balh Valley recovered

Mandi News: बल्ह घाटी से लापता 55 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद

Mon, 19 Oct 2026 12:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Body of 55-year-old man who went missing from Balh Valley recovered
घर से करीब 200 मीटर दूर मिला शव, आरएफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
विज्ञापन

डिजिटल पर न चलाएं....
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। बल्ह क्षेत्र के सयोशी गांव में चार दिन से लापता 55 वर्षीय व्यक्ति का शव रविवार को घर से करीब 200 मीटर दूर बरामद होने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज नेरचौक में पोस्टमार्टम करवाया और इसके बाद परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल व्यक्ति की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, रमेश चंद पुत्र भूप सिंह निवासी सयोशी डाकघर दियारगी तहसील बल्ह 14 अक्तूबर से लापता था। उसके लापता होने की शिकायत पर 16 अक्तूबर को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 127(6) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस उसकी तलाश के साथ मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन

रविवार को रमेश चंद का शव गांव में उसके घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर बरामद हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। क्षेत्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (आरएफएसएल) मंडी की टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए घटनास्थल पर बुलाया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों और परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मौत के सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होंगे। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed