दिल्ली की सबसे बड़ी चोरी: केस सुलझाने के लिए पुलिस ने मांगी सीबीआई से मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण जिला पुलिस ने सीबीआई की फोरेंसिक लैब में बेटी की नौकरानी समेत कई नौकरों का पोलीग्राफ टेस्ट कराया है। इसके अलावा अन्य नौकरों का सेल्फ असिस्टमेंट टेस्ट(एसएटी) कराया गया है।
खास बात ये है कि डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस ने दिल्ली ज्वैलर्स एसोसिएशन से संपर्कसाधा है। ऐसा शायद पहली बार हो रहा है कि चोरी केमामले में पहली बार पोलीग्राफ टेस्ट कराया गया है।
गौरतलब है कि दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार अवनीत सिंह केदामाद व दिल्ली के पॉश इलाके आनंदलोक में रहने वाले तमन्य सेठ की तमिलनाडु में एग्रीकल्चर प्रोडक्ट बनाने की फैक्टरी है।
दो महीने की जांच में नहीं मिला सुराग
वह परिवार के साथ 21 अगस्त को दिल्ली में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात जब वह घर लौटे तो उनके घर का मेन ताला टूटा हुआ था और बैडरूम का पूरा सामान फैला हुआ था।
चोर घर से तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की हीरे व डायमंड की ज्वेलरी व 60 हजार रुपये चुराकर ले गए थे। करीब दो महीने की तफ्तीश के बाद पुलिस को इस मामले में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।
दक्षिण जिले केएक वरिष्ठï अधिकारी ने बताया कि दक्षिण जिला पुलिस ने तमन्य सेठ की नौकरानी समेत कई नौकरों को सीबीआई की लोधी कॉलोनी स्थित फोरेंसिक लैब में पोलीग्राफ टेस्ट कराया गया है।
पोलीग्राफ टेस्ट की रिपोर्ट अभी डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस को नहीं मिली है। इसके अलावा पीड़ित केअन्य नौकरों का एसएटी टेस्ट कराया गया है। जिले एक वरिष्ठï अधिकारी ने बताया कि दिल्ली की ज्वेलर्स एसोसिएशन व काफी मात्रा में ज्वेलर्स से संपर्क साधा है।
पुलिस ने चोरी हुई ज्वेलरी के फोटोग्राफ ज्वेलर्स को दिए गए हैं। पुलिस ने ज्वेलर्स से कहा कि अगर इस तरह की ज्वेलरी कोई बेचने आए तो खरीदें नहीं और तुरंत पुलिस से संपर्क करें।