फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police arrests one on molestation with lady IPS

महिला IPS को अश्लील इशारे करने वाला गिरफ्तार

Sun, 03 Aug 2014 01:08 AM IST
Updated Sun, 03 Aug 2014 01:08 AM IST
विज्ञापन
delhi police arrests one on molestation with lady IPS

दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में शुक्रवार दोपहर महिला आईपीएस अधिकारी से छेड़छाड़ के आरोपी अस्पतालकर्मी बच्चू खान को कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


छेड़छाड़ समेत कई अन्य धाराओं में गिरफ्तार बच्चू को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस बच्चू के दोनों साथियों की भी तलाश कर रही है। गौरतलब है कि शुक्रवार दोपहर को पश्चिम जिले में तैनात आईपीएस अधिकारी लूटपाट के मामले के एक पीड़ित से मिलने डीडीयू अस्पताल में आई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि वहां बच्चू खान ने अधिकारी को देखकर सीटी बजाई और अभद्र इशारे किए। वारदात के बाद पुलिसकर्मियों ने बच्चू को बुरी तरह पीटा, जिसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती था। मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल के कर्मचारियों ने खूब हंगामा किया। शनिवार को बच्चू की गिरफ्तारी का भी वह विरोध कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने विरोध के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नर्सिंग स्टाफ ने की हड़ताल

delhi police arrests one on molestation with lady IPS

दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में आईपीएस महिला अधिकारी से छेड़छाड़ के बाद अस्पतालकर्मी से पुलिसकर्मियों की मारपीट के विरोध में शनिवार को नर्सिंग स्टाफ हड़ताल पर रहा।

इसके चलते इमरजेंसी, गाइनी और सर्जरी विभाग समेत जांच लैब में जांच करने वाला कोई नहीं था। इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बेहाल मरीजों की समस्या सुलझाने के लिए दिल्ली सरकार के विशेष स्वास्थ्य सचिव भी पहुंचे, लेकिन देर शाम तक पुरुषकर्मी को छुड़वाने, दर्ज एफआईआर को वापस लेने और अस्पताल में सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग पर अड़े रहे।

बिना इलाज के वापस लौटे मरीज

delhi police arrests one on molestation with lady IPS

पश्चिमी दिल्ली के सबसे बड़े सरकारी दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में 600 से अधिक नर्सिंग स्टाफ है, लेकिन शुक्रवार की घटना के बाद उन्होंने शनिवार को हड़ताल पर रहने का ऐलान कर दिया। हालांकि मरीजों का हवाला देते हुए प्रति वार्ड एक-एक नर्सिंग स्टाफ को काम करने की इजाजत भी दे दी, लेकिन 40 मरीजों के प्रति वार्ड में एक नर्सिंग स्टाफ से काम नहीं चला।

गिरफ्तार पुरुष नर्सिंग स्टाफ को छुड़वाने, उक्त कर्मी पर दर्ज एफआईआर को वापस लेने और अस्पताल परिसर में सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग को लेकर नर्सिंग स्टाफ यूनियन शनिवार सुबह होते ही प्रशासनिक विभाग के बाहर हड़ताल पर बैठ गया। इसका असर सुबह ही सर्जरी विभाग में देखने को मिला, जिसके चलते कई ऑपरेशन रद्द हो गए।

वहीं, इमरजेंसी सेवाओं, जच्चा-बच्चा, मेडिसिन और जांच लैब में मरीजों को अधिक परेशान होना पड़ा, क्योंकि जांच के लिए डॉक्टरों का सहयोग देने के लिए कोई स्टाफ नहीं था। लैब से अधिकतर मरीजों को वापस लौटना पड़ा।

डीडीयू के एमएस डॉ. भरत ने कहा कि हड़ताल का स्वास्थ्य सेवाओं पर कोई अधिक असर नहीं हुआ, क्योंकि सभी डॉक्टर खुद मरीजों की जांच कर रहे थे। मामला सुलझाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed