{"_id":"60c0b7678c297965227cb05d","slug":"delhi-oxygen-cylinder-fraud-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: ऑक्सीजन सिलिंडर देने के नाम पर ठगी करने वाले तीन दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल्ली: ऑक्सीजन सिलिंडर देने के नाम पर ठगी करने वाले तीन दबोचे
Wed, 09 Jun 2021 06:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 09 Jun 2021 06:13 PM IST
सार
दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार ऑक्सीजन सिलिंडर के नाम ठगी करने की काफी शिकायतें ग्रेटर कैलाश-एक थानाध्यक्ष रितेश कुमार के पास आ रही थी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के दक्षिण जिले की ग्रेटर कैलाश-एक थाना पुलिस ने ऑक्सीजन सिलिंडर के नाम पर ठगी करने वाले नालंदा, बिहार के एक गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑक्सीजन सिलिंडर देने के नाम पर 40 से ज्यादा लोगों के साथ ठगी कर चुकी है। दिल्ली में जब ऑक्सीजन की कम हुई तो आरोपियों को ठगी का आईडिया आया। इसके बाद ठगी करने लगे। पुलिस ने फिलहाल इनकी गिरफ्तारी से ठगी के 11 केसों को सुलझाने का दावा किया है।
दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार ऑक्सीजन सिलिंडर के नाम ठगी करने की काफी शिकायतें ग्रेटर कैलाश-एक थानाध्यक्ष रितेश कुमार के पास आ रही थी। इस शिकायतों के देखकर रितेश कुमार की देखरेख में एसआई अनिल कुमार व हवलदार ओमप्रकाश की विशेष टीम बनाई गई।
एसआई अनिल कुमार की टीम ने नालंदा, बिहार पहुंचकर तीन आरोपी गोपाल कुमार(20), रोहित कुमार(21) और संजीत चौधरी (22) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एटीएम कार्ड, पासबुक और दुर्गा गैस एजेंसी के काफी संख्या में विजिटिंग कार्ड आदि बरामद सामान बरामद किया गया है। इन विजिटिंग कार्डों को इन्होंने सोशल मीडिया पर डाला हुआ था। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से ग्रेटर कैलाश-एक के ठगी के छह और साकेत, आंनद विहार,फतेहपुरबेरी, जनकपुरी, हरी नगर के एक-एक केस को सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
ऐसे करते थे ठगी
आरोपियों ने सोशल मीडिया पर अपना नंबर डाला हुआ था। सोशल मीडिया से इनका नंबर लेकर जब कोई पीड़ित इनसे ऑक्सीजन सिलिंडर की मांग करता था तो ये पहले पीड़ित से पहले पैसे ले लेते थे। इसके बाद ये पीड़ित का फोन उठाना बंद कर देते थे। बाद में ये पीड़ित को ये भी कहते थे कि उनका सिलिंडर एमरजेंसी में किसी को दे दिया और उन्हें सिलिंडर चाहिए तो और पैसे देने होंगे। मजबूरी में पीड़ित इनको और पैसे दे देता था। इसके बाद आरोपी पीड़ित का नंबर उठाना बंद कर देते थे।