{"_id":"61d040caee91150ba061f220","slug":"delhi-on-talking-of-divorce-husband-attacked-wife-with-knife-admitted-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: तलाक लेने की बात कहने पर युवक ने किया पत्नी पर चाकू से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल्ली: तलाक लेने की बात कहने पर युवक ने किया पत्नी पर चाकू से हमला
Sat, 01 Jan 2022 05:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 01 Jan 2022 05:24 PM IST
सार
नाजिया ने बताया कि उसपर उसके पति शुभम ने हमला किया है। उसने बताया कि उसके माता पिता का देहांत हो चुका है। चार साल पहले उसने शुभम से प्रेम विवाह किया। बाद में शुभम नशा करने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के विजय विहार में एक युवक ने तलाक लेने की बात कहने पर पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर फरार हो गया। महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के हाथ, गले और अन्य जगहों पर चाकू लगे हैं। शुरूआती जांच में पता चला कि युवक ने चार साल पहले प्रेम विवाह किया था।
नशे का आदी युवक महिला के साथ अकसर मारपीट करता था। जिसकी वजह से महिला उससे तलाक लेने का फैसला कर लिया था। पुलिस महिला के बयान पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आई ब्लॉक विजय विहार में एक महिला पर उसके पति ने चाकू से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आस पड़ोस वालों से महिला को पास के अस्पताल में भर्ती करा चुके थे। मकान के कमरे में काफी खून पड़ा था। पुलिस मौका मुआयना करने के बाद अस्पताल पहुंची। जहां नाजिया नाम की महिला का इलाज चल रहा था। उसके गले, हाथ व शरीर के अन्य जगहों पर चाकू के जख्म थे।
विज्ञापन
नाजिया ने बताया पति ने क्यों किया हमला
नाजिया ने बताया कि उसपर उसके पति शुभम ने हमला किया है। उसने बताया कि उसके माता पिता का देहांत हो चुका है। चार साल पहले उसने शुभम से प्रेम विवाह किया। बाद में शुभम नशा करने लगा। नशा करने के बाद वह अकसर उसकी पिटाई करने लगा। इससे परेशान होकर उसने शुभम से तलाक लेने के फैसला कर लिया।
इस बात की जानकारी मिलने के बाद शुभम शुक्रवार को अपने भाई विशाल के साथ बाइक से आया। वह कमरे में ले जाकर उससे अलग नहीं होने की बात करने लगा। नाजिया के मना करने पर आरोपी ने उसपर चाकू से हमला कर फरार हो गया। नाजिया ने अपने पति से जान का खतरा होने की बात कहकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।