फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Jal Board Foreman crushed by tractor, death

दिल्ली जल बोर्ड के फोरमैन को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

Wed, 06 Aug 2014 01:28 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 06 Aug 2014 01:28 PM IST
विज्ञापन
Delhi Jal Board Foreman crushed by tractor, death

एनएच-24 पर लालकुआं केपास मंगलवार दोपहर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मुकेश (49) की मौत हो गई। वे दिल्ली जल बोर्ड में फोरमैन थे।

विज्ञापन


उन्होंने हेलमेट लगाया हुआ था। वे ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आकर कुचले गए। आरोपी भाग गया। ट्रैक्टर को कविनगर पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

एसओ कविनगर ने बताया कि मुकेश दोपहर करीब दो बजे बाइक पर दादरी से गाजियाबाद की तरफ जा रहे थे। वे मयूर विहार दिल्ली केरहने वाले थे।

एनएच-24 पर पेट्रोल पंप के सामने पीछे से आए ईंटों से भरे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। वे सड़क पर गिर गए। ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आकर बुरी तरह से कुचले गए। आरोपी चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया।


इस दौरान लोगों का हुजूम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को नजदीक केआनंद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed