फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi girl showing NDMC knife robbery gang robbed the guards

दिल्ली : महिला लूटमार गैंग ने चाकू दिखाकर एनडीएमसी गार्ड को लूटा

Sat, 04 Mar 2017 10:16 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा /अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा /अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 04 Mar 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
Delhi girl showing NDMC knife robbery gang robbed the guards
demo pic - फोटो : अमर उजाला

अभी तक आपने पुरुषों के गिरोह द्वारा लूटपाट की वारदात करते हुए सुना है। अब महिलाओं के गिरोह द्वारा चाकू दिखाकर लूटपाट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिलाओं के गिरोह द्वारा संगठित तरीके से लूटपाट करने का शायद ये पहला मामला है।

विज्ञापन


अति सुरक्षित माने जाने वाले नई दिल्ली के एंबेसी इलाके में महिलाओं के गिरोह ने एनडीएमसी केगार्ड को सरेराम दिनदहाड़े लूट लिया। गार्ड ने लूटपाट का विरोध किया तो महिलाओं ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।  चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्जकर आरोपी महिलाओं की तलाश तेज कर दी है। 
विज्ञापन


 नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पहाड़गंज निवासी शंभू (35) एनडीएमसी पालिका केन्द्र में सिक्यूरिटी गार्ड की नौकरी करता है। वह तीन मार्च को मोती बाग स्थित एनडीएमसी के चरक पालिका अस्पताल में इलाज कराने गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में चैकअप कराने के बाद वह साइकिल से वापस लौट रहा था

Delhi girl showing NDMC knife robbery gang robbed the guards
प्रतीकात्मक तस्वीर
अस्पताल में चैकअप कराने के बाद वह साइकिल से वापस लौट रहा था। रास्ते में उसकी साइकिल की चेन टूट गई। वह साइकिल को पैदल ही लेकर एसपी मार्ग से मदर टेरेसा क्रेसेंट (एमटीसी) रोड की तरफ जा रहा था।

सुबह करीब पौने दस बजे जब वह एमटीसी रोड आर्मी ग्राउंड के गेट केपास पहुंचा तो जंगल की तरफ से एक महिला ने उसे आवाज दी। वह रूका नहीं और आगे चलता रहा। कुछ देर में पीछे से वह महिला उसके पास आ गई और आते ही उसका कॉलर को पकड़ लिया और मारने लगी। कुछ देर में दो महिलाओं और मौके पर आ गईं। तीनों महिलाओं ने उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया। 

जब गार्ड विरोध करने लगा तो एक महिला ने चाकू जैसा कुछ हथियार निकाल लिया और उसे डरा कर फिर से मारपीट करने लगे। महिलाओं ने उसकी जेब से 1200 रुपये, कागजात व मोबाइल निकाल लिया। आरोपी महिलाएं जान से मारने की धमकी देते हुए ऑटो से फरार हो गईं। जाते हुए महिलाएं उसका मोबाइल मौके पर ही फेंक गई थीं।

इसके बाद शम्भू ने इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को दी। शम्भू का आरएमएल अस्पताल में मेडिकल जांच हुई है और उसे चोटें आई हैं। लूटपाट करने वाली आरोपी महिलाओं की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शनिवार शाम तक आरोपी महिलाएं गिरफ्तार नहीं की जा सकी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed