बैंक ऑफ इंडिया में लगी आग, दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
ख्याला इलाके में बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम और बैंक में शुक्रवार सुबह आग लग गई।
सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।
दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब पौने सात बजे पुलिस व दमकल विभाग को बैंक ऑफ इंडिया में आग लगने की जानकारी मिली।
सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग में एटीएम मशीन व बैंक के अंदर रखे कागजात जलकर राख हो गए।