फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Death of women during treatment Beating the in laws

महिला की इलाज के दौरान मौत, ससुराल वालों की पिटाई  

Tue, 26 Sep 2017 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 26 Sep 2017 08:41 PM IST
विज्ञापन
Death of women during treatment Beating the in laws
मदद को आगे आए पड़ोसी
फरीदाबाद में मेट्रो अस्पताल में भर्ती एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। गुस्साए मायके वालों ने उसकी ससुराल पर हमला कर दिया, घर के शीशे तोड़ डाले और ससुराल के लोगों की पिटाई तक कर डाली। हमले में ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला को नाजुक हालत में 22 सितंबर को भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन


भूड़ कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद निवासी पवन ने बेटी ममता का विवाह गली नंबर 22 निवासी मुकेश कुमार से फरवरी 2007 में किया था। पवन कुमार का आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराली उनकी बेटी को दहेज के लिए तंग कर रहे थे। परेशान होकर उन्होंने 2008 में ममता के ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


2016 में भी ससुरालियों से तंग आकर महिला सेल में शिकायत दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि ससुराल के लोग ममता को मायके वालों से बात तक नहीं करने देते थे। 22 सितंबर की दोपहर जेठ रवींद्र ने सूचना दी कि ममता की तबीयत खराब है उसे मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचे भाई ने ममता को वेंटिलेटर पर बेहोश हालत में पाया। आरोप है कि ममता ने भाई को इशारों में बताया कि ससुरालियों ने उसे जहर दिया है। पवन कुमार की शिकायत पर मुजेसर थाने में ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था।

इधर ससुर वेद प्रकाश आरोप को गलत बताते हैं, उनका कहना है कि मेट्रो अस्पताल में बताया गया था कि ममता की दोनों किडनी खराब हो गई है, अस्पताल ने इसकी मेडिकल रिपोर्ट भी दी हैं। सोमवार देर रात ममता की इलाज के दौरान मौत हो गई।


गुस्साए परिजनों ने वेद प्रकाश के घर पर हमला बोल कर तोड़फोड़ और मारपीट की। एसएचओ मुजेसर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है, मामले की तफ्तीश जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed