फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   death of a woman falling from the third floor in delhi

महिला की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत, आरोप मकान मालिक ने नीचे फेंका

Tue, 19 Apr 2016 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 19 Apr 2016 10:07 AM IST
विज्ञापन
death of a woman falling from the third floor in delhi
- फोटो : डेमो फोटो

भजनपुरा इलाके में मकान के किराये को लेकर हुए विवाद के बाद एक महिला की संदिग्ध हालात में तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मृतका के परिजनों का आरोप है कि विवाद के दौरान मकान मालिक ने महिला को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया।

विज्ञापन


हालांकि शुरुआती जांच के बाद पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। पुलिस ने मकान मालिक की पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सोमवार को जीटीबी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक, गुड़िया (26) परिवार के साथ भजनपुरा इलाके में अनिल कुमार नामक शख्स के मकान में किराये पर रहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह गुड़िया को सामान समेत मकान से नीचे फेंकने की बात कहने लगी

death of a woman falling from the third floor in delhi
पुलिस - फोटो : demo pic

इसके परिवार में पति सतीश और दो बेटे युग व नितिन हैं। रविवार शाम को मकान मालिक अनिल की पत्नी मोहिनी किराया मांगने के लिए गुड़िया के पास पहुंची। गुड़िया ने उस समय किराया न होने की बात की।

इस पर मोहिनी भड़क गई। वह गुड़िया को सामान समेत मकान से नीचे फेंकने की बात कहने लगी। इसके बाद जल्द ही किराये का इंतजाम करने की बात कर मोहिनी वहां से चली गई। इस बीच गुड़िया तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई।

गंभीर हालत में उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुड़िया के पति सतीश ने आरोप लगाया है कि किराया मांगने के दौरान मोहिनी के पति अनिल ने गुस्से में उसकी पत्नी को नीचे फेंक दिया। वहीं, मोहिनी ने पुलिस को बताया कि गुड़िया खुद ही नीचे कूद गई। पुलिस मोहिनी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed