फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dead body of IAS officer daughter and wife found in his home

आईएएस अधिकारी की पत्नी और बेटी ने की खुदकुशी

Tue, 19 Jul 2016 05:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 19 Jul 2016 05:49 PM IST
विज्ञापन
dead body of IAS officer daughter and wife found in his home
- फोटो : demo pics

दिल्ली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक आईएएस अफसर की पत्नी और बेटी ने पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। मामला मधुर विहार इलाके के नीलकंठ अपार्टमेंट का है।

विज्ञापन


सुबह जब नौकरानी घर के अंदर घुसी तो दरवाजा नहीं खुल रहा था। जिसके बाद उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि अलग-अलग कमरों में अफसर की पत्नी और बेटी के शव पंखे से लटक रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आईएएस अफसर बालकृष्ण बंसल कॉरपोरेट अफेयर्स के डीजी के पद पर काम कर रहे हैं। शनिवार को जिन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट में सीबीआई पर परेशान करने का आरोप

dead body of IAS officer daughter and wife found in his home
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें सीबीआई पर परेशान करने का आरोप लगाया गया है। आपको बता दें शनिवार को 9 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में बीके बंसल को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।

जिसके बाद उन्हें रिमांड पर भी भेज दिया गया। पत्नी सत्यबाला और उनकी 27 वर्षीय बेटी नेहा के सुसाइड नोट में सीबीआई द्वारा परेशान करने का गंभीर आरोप लगाया गया है।

हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले की सही वजह का पता लग पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed