फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dead body found on railway track delhi crime news

रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में मिला जवान का शव, पुलिस ने शुरू की पड़ताल

Sat, 17 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 17 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
dead body found on railway track delhi crime news

अक्षरधाम मंदिर के पीछे शुक्रवार दोपहर एक सीआईएसएफ के जवान की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।  उसका शव नई दिल्ली-निजामुद्दीन रेलवे लाइन पर दो टुकड़े में मिला। आशंका जताई जा रही है कि वह चलती ट्रेन में चढ़ने व उतरने के दौरान हादसे का शिकार हो गया है।

विज्ञापन


फिलहाल रेलवे पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के कारणों के खुलासा होने की बात कह रही है। मृतक की शिनाख्त राकेश सिंह (40) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे किसी ने ट्रैक पर शव पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मंडावली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन ट्रैक पर शव मिलने की वजह से आनंद विहार रेलवे थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। मृतक के पास से मिले कागजात के जरिये उसकी पहचान गांव प्रभुपुर, चंदौली (उप्र) निवासी राकेश सिंह के रूप में हुई। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि राकेश सीआईएसएफ मेें कार्यरत था और उसकी तैनाती मेट्रो में थी।

घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर सीआईएसएफ का कैंप है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का खुलासा हो पाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed