फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dead body found inside the bed

हत्या के बाद बेड के अंदर छुपाई लाश

Wed, 16 Jul 2014 03:15 AM IST
Updated Wed, 16 Jul 2014 03:15 AM IST
विज्ञापन
dead body found inside the bed

दिल्ली के गोविंदपुरी थाना क्षेत्र के तुगलकाबाद स्थित एक मकान में मंगलवार दोपहर बेड के अंदर केके चोपड़ा (70) का सड़ा हुआ शव बरामद किया गया।

विज्ञापन


बुजुर्ग के हाथ-पैर और मुंह बंधा हुआ था। शुरुआती जांच में ये बात सामने आ रही है कि लूट के लिए हत्या की गई। शरीर व सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गली नंबर-11 में मकान नंबर 9/12ए की दूसरी मंजिल से बदबू आने की सूचना पर पुलिस ने बुजुर्ग का शव बरामद किया। हालांकि वे कहां के रहने वाले थे और क्या करते थे, इसबारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दम घुटने से हुई मौत

dead body found inside the bed

जिस कमरे में शव मिला है, उसे दो-तीन महीने पहले राजन नाम के व्यक्ति ने किराये पर लिया था। इसमें कुछ युवक-युवतियां रहते थे। सभी फरार हैं। पुलिस ने राजन के भाई नवीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

नवीन ने बताया कि लूट के इरादे से बुजुर्ग का अपहरण किया गया था। कमरे में लाकर उनका हाथ-पैर व मुंह बांध दिया गया था। बुजुर्ग के बैंक खाते में कुल सवा लाख रुपये थे, लेकिन आरोपी केवल 10 हजार रुपये ही निकाल पाए।

घर लौटने पर उन्होंने देखा कि नाक-मुंह बांधने की वजह से दम घुटने से बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। इसके बाद आरोपियों ने शव को कई रजाई व चादरों में लपेटकर बेड में डाल दिया और फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed