{"_id":"59c14f214f1c1b35688b5675","slug":"dead-body-found-hanging-apprehension-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में लटका मिला मोटर मैकेनिक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में लटका मिला मोटर मैकेनिक का शव, हत्या की आशंका
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
Updated Wed, 20 Sep 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
मृतक महेंन्दर कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंद नगरी इलाके में मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में एक मोटर मैकेनिक का शव उसकी दुकान में लटका मिला। मृतक की शिनाख्त महेंद्र कुमार (48) के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस मौत को आत्महत्या बता रही है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि महेंद्र ने कई लोगों से कर्ज लिया हुआ था। पुलिस आशंका जता रही है कि इसी कारण उसने फांसी लगाई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, महेंद्र कुमार परिवार के साथ डी-3, नंद नगरी में रहता था। इसके परिवार में पत्नी भारती, तीन बेटी, एक बेटा और भाई हरी कुमार है। महेंद्र मोटर मैकेनिक था। इसने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर ई-3 डीडीए मार्केट में किराये की दुकान ले रखी थी। रोजाना नंबर से हर दिन अलग-अलग पार्टनर को रात के समय दुकान में रुकना होता था।
विज्ञापन
सोमवार रात को दुकान में महेंद्र रुका था। इस बीच मंगलवार सुबह एक पार्टनर स्वामी दुकान पहुंचा तो उसने कार की सीट बेल्ट के सहारे महेंद्र को गाटर से लटके हुए देखा। परिजनों व पुलिस को मामले की सूचना दी गई। परिजनों का आरोप है कि दुकान का ताला बाहर से बंद था। आरोपी ने हत्या कर शव को गाटर से टांग दिया है। पुलिस दुकान का ताला बाहर से लगा होने की बात से इंकार कर रही है।
विज्ञापन