शिक्षिका को डिनर और संबंध बनाने के लिए मेल करने वाले छात्र के खिलाफ साइबर सेल उठाएगी ये कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक नामचीन स्कूल के दो छात्रों द्वारा शिक्षक को अश्लील मैसेज भेजने और सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दुष्कर्म की धमकी देने के मामले में शिक्षिका के पति ने पुलिस को शिकायत दी है।
ग्वाल पहाड़ी चौकी को शिकायत मिलने के बाद जांच के लिए इसे साइबर सेल में भेज दिया गया है। अब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी ओर उपायुक्त विनय प्रताप ने भी इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी को जांच करने को कहा है।
आरोप है कि स्कूल के सातवीं कक्षा के एक छात्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर शिक्षिका और उसकी बेटी को धमकी दी। पोस्ट में बेटी के दुष्कर्म की बात सामने आई है।
कैंडल लाइट डिनर की पेशकश की
वहीं दूसरा मामला आठवीं कक्षा का सामने आया है। इसमें भी छात्र ने क्लास टीचर को ई-मेल के जरिये कैंडल लाइट डिनर और संबंध बनाने की पेशकश की थी।
छात्र ने टीचर और उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने की बात सोशल मीडिया पर लिखने के बाद परिवार की तरफ से छात्र के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई है ।
तो वहीं कैंडल लाइट डिनर और संबध बनाने की पेशकश के मामले में पुलिस में फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है। छात्रों के द्वारा की गई इस गंभीर और शर्मनाक हरकत को लेकर अब जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया है।
उपायुक्त ने शिक्षा विभाग को जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए है। इस घटना के बाद चाइल्ड वेलफेयर कमेटी भी शुक्रवार को हरकत में आ गई है । सीडब्लूसी की टीम ने शुक्रवार को स्कूल में जाकर मामले की जांच की और स्कूल प्रबंधन से पूछताछ भी की गई।