फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   crusher company scribe got murdered and looted

क्रेशर कंपनी के मुंशी की हत्या कर लूट लिए 1.70 लाख

Fri, 14 Feb 2014 06:10 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 14 Feb 2014 06:10 PM IST
विज्ञापन
crusher company scribe got murdered and looted

फरीदाबाद के सेक्टर-55 स्थित पाली क्रेशर जोन में शुक्रवार सुबह एक क्रेशर पर दो बदमाशों ने दो कर्मचारियों पर हमला करके 1.70 लाख रुपये लूट लिए।

विज्ञापन


हमले में मुंशी की मौत हो गई, जबकि लोडर मैन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद से एक कर्मचारी फरार है। पुलिस को शक है वारदात में उसका हाथ हो सकता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:आशियाने के नाम पर एक बड़ी कंपनी ने लाखों हड़पे
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात शुक्रवार सुबह करीब सवा छह बजे की है। पाली क्रेशर जोन के प्लॉट नंबर-11 पर गिरीराज स्टोन कंपनी के नाम से दिल्ली के रजोकरी निवासी नरेश शर्मा का पत्थरों का क्रेशर है। नरेश शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को मुंशी इकबाल हुसैन उर्फ सलीम, लोडर मैन संजय सिंह व बैजनाथ और चौकीदार राम कुमार ड्यूटी पर थे।

शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे नरेश की इकबाल से फोन पर बात हुई। इकबाल ने बताया था कि रात में करीब 1.70 लाख की बिक्री हुई। नरेश ने इकबाल से सारी रकम लॉकर में रखने को कहा। नरेश ने बताया कि सुबह करीब सात बजे उनके पास कर्मचारी का फोन आया।


यह भी पढ़ें:बड़ी बहन की आंखों के सामने लूट ली छोटी बहन की अस्मत

उसने बताया कि क्रेशर पर दो बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने रॉड से इकबाल और संजय पर हमला कर दिया, जिसमें इकबाल की मौत हो गई, जबकि संजय घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची सेक्टर-55 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्चरी भेज दिया।

उधर, घायल संजय को एस्कॉर्ट्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे एम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पता लगा है कि सुबह छह बजे चौकीदार राम कुमार ड्यूटी खत्म करके गया था, इसके 20 मिनट के बाद दो लोग आए और पत्थर खरीदने की बात करने लगे।

इसी बीच उन्होंने हमला करके रुपये लूट लिए सेक्टर-55 थाना इंचार्ज अब्दुल सईद ने बताया कि मालिक नरेश शर्मा के मुताबिक घटना के समय मौजूद दूसरा लोडर मैन बैजनाथ घटना के बाद से फरार है। पुलिस व क्रेशर मालिक द्वारा आशंका जताई जा रही है कि घटना के पीछे बैजनाथ का हाथ हो सकता है। पुलिस बदमाशों व बैजनाथ की तलाश में कई जगह छापामारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed