फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crooks were looting, while watching the CCTV camera absconding

लूटपाट करने आए थे बदमाश, सीसीटीवी कैमरा देख हुए फरार

Fri, 14 Oct 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 14 Oct 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Crooks were looting, while watching the CCTV camera absconding
सीसीटीवी - फोटो : Demo pic

नंदनगरी इलाके में लूटपाट के नीयत से आए तीन बदमाश गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरा देखकर फरार हो गए। हालांकि इससे पूर्व बदमाश ने दो बार दरवाजा खुलवाने की कोशिश की लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। 

विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जीत सिंह सपरिवार ई ब्लॉक नंदनगरी में रहता है। 
विज्ञापन


परिवार में माता-पिता, भाई भाभी व पत्नी है। जीत सिंह घर के भूतल पर परचून की दुकान चलाता है। बुधवार को भूतल पर उसके माता-पिता सो रहे थे। देर रात करीब ढाई बजे किसी ने उनका दरवाजा खटखटाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीत की मां ने आवाज सुनी लेकिन दरवाजा नहीं खोला। सुबह होने पर जीत की मां ने सारी बातें अपने बेटों को बताया। उन लोगों ने दरवाजे पर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा तो उनके होश उड़ गए। 


सीसीटीवी में दिख रहा है कि बाइक सवार तीन लोग उसके घर से कुछ दूरी पर रुके। एक युवक उसके घर के दरवाजे को खटखटाया और कुछ देर वहां खड़ा रहा। 

फिर युवक अपने दोस्तों के पास गया और कुछ बात करने के बाद अपने हाथ में पिस्टल लेकर जीत के घर के दरवाजे पर पहुंचा। युवक ने दुबारा दरवाजा खटखटाया लेकिन इसी दौरान उसकी नजर दरवाजे के ऊपर लगे सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी। 

बदमाश तुरंत वहां से भागकर अपने दोस्तों के पास पहुंचा और बाइक पर सवार होकर तीनों फरार हो गए। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed