{"_id":"5ac8b3714f1c1bf5618b604a","slug":"crooks-shown-themselves-as-policemen-and-robbed-the-gold-jewellery","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी बनकर बदमाशों ने सोने की चेन और कड़ा लूट लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिसकर्मी बनकर बदमाशों ने सोने की चेन और कड़ा लूट लिया
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 07 Apr 2018 05:33 PM IST
विज्ञापन
देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में पुलिसवाले बनकर बदमाशों ने एक युवक से सोने की चेन और कड़ा लूट लिया। पुलिस के अनुसार उदित शर्मा(34) सपरिवार रानी बाग में रहता है। वह निजी कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे वह स्कूटी से ऑफिस आ रहा था। जोशी रोड पर एक युवक ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उसे रोका। अपने अधिकारी से बात करने का झांसा देकर अपने सहयोगी के पास ले गया।
विज्ञापन
अधिकारी बने बदमाश ने इलाके में लूटपाट होने की बात कही और अपने जेवरात को खोलकर उसे रखने की सलाह दी। उसके बाद बदमाशों ने उसके गर्दन से सोने की चेन और हाथ से कड़ा उतार लिया और फरार हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन