फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crooks cuts tongue on resist smash in Greater Noida!

ग्रेटर नोएडाः लूट का विरोध करने पर काटी जीभ!

Thu, 07 Aug 2014 07:58 PM IST
Updated Thu, 07 Aug 2014 07:58 PM IST
विज्ञापन
Crooks cuts tongue on resist smash in Greater Noida!

ग्रेटर नोएडा के कासना गांव में दो ऑटो चालकों में हुए विवाद में एक की मारपीट के दौरान जीभ कट गई। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि उक्त लोग करीब दो हजार रुपये भी लूटकर ले गए।

विज्ञापन


कासना पुलिस ने बताया कि कासना निवासी राजू जाटव ऑटो चलाता है और उसका पड़ोसी हरेंद्र भी ऑटो चलाता है। दोनों ही एक गली में रहते हैं। बुधवार रात करीब 11 बजे यात्रियों को छोड़कर दोनों अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


हरेंद्र रास्ते में कुछ देर के लिए ठहर गया। जब तक राजू ने अपने घर के पास ऑटो को खड़ा कर दिया जबकि पहले से वहां पर एक बाइक भी थी। जिसके कारण वहां पर रास्ता कम हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच हरेंद्र अपने ऑटो को लेकर मोहल्ले में पहुंचा। राजू का ऑटो और बाइक वहां खड़ी थी। उसने राजू से ऑटो हटाने के लिए कहा और इसी दौरान दोनों में विवाद हो गया।

अफवाह ने कर दिया लोगों को चकित

Crooks cuts tongue on resist smash in Greater Noida!

बुधवार रात को दो ऑटो चालकों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक युवक की जीभ कट गई थी। लेकिन लोगों ने अफवाह फैला दी थी कि लूटपाट के दौरान युवक के विरोध करने पर बदमाश ने शोर मचाने के खिलाफ जीभ को चाकू से काट दिया है।

एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक दो युवकों के बीच विवाद हुआ और मारपीट हो गई। जिसमें गिरने के दौरान राजू नाम के युवक की जीभ कट गई। पीड़ित के भाई की तहरीर पर आरोपी हरेंद्र के खिलाफ आईपीसी की 323, 325 और 504 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

ऐसे कटी थी जीभ

Crooks cuts tongue on resist smash in Greater Noida!

पुलिस के मुताबिक दोनों शराब के नशे में थे। इसी बीच हरेंद्र और राजू की मारपीट होने लगी और मोहल्ले के लोग भी आ गए। हरेंद्र ने राजू को पीटना शुरू कर दिया और उसे नीचे पटक दिया। इसी दौरान राजू की जीभ दोनों दांतों के बीच आ गई। तभी हरेंद्र पीछे से जोर का धक्का दे दिया और राजू की ‌जीभ कट गई।

आरोप है कि मारपीट में हरेंद्र के परिवार का एक युवक और आ गया और राजू की जेब से निकले करीब दो हजार रुपयों को भी ले गया।

पीड़ित के भाई मनोज ने हरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद से कासना के जाटव मोहल्ले में तनाव का माहोल है और ऐसे हालात को देखकर अधिकारियों ने पुलिस तैनात कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed