{"_id":"2f1a23dfc9232d4f91583a15768f9aeb","slug":"crooks-attacks-on-person-in-a-minor-dispute-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांस पकाने से मना करने पर किया अननेचुरल टॉर्चर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मांस पकाने से मना करने पर किया अननेचुरल टॉर्चर
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 20 Feb 2014 01:44 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव में मांस पकाने से मना करने पर एक श्रमिक के साथ जमकर मारपीट की और अप्राकृतिक प्रताड़ना की गई। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
निजी कंपनी में काम करने वाला यूपी निवासी श्रमिक सिही खेड़कीदौला गांव में किराए के मकान में रहता है। 06 फरवरी की रात उसके कमरे में गांव के बिच्छू, प्रवीण, काली व धुन्नू घुस आए।
विज्ञापन
नशे में धुत युवकों ने उससे मांस पकाने को कहा तो उसने मना कर दिया। इससे नाराज होकर चारों ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही अप्राकृतिक रूप से प्रताड़ित किया। श्रमिक के शोर मचाने पर चारों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए।
विज्ञापन
पढ़ें: पत्नी मायके से नहीं लौटी तो साले के बेटे को उठा लाया
शिकायत मिलने पर खेड़कीदौला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। उधर, मामला श्रमिक से जुड़ा होने के कारण कई यूनियनों ने विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने कई टीमें बनाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
ट्रक में लगी आग
दिल्ली-जयपुर हाइवे पर बुधवार दोपहर एक ट्रक में आग लग गई। कंक्रीट मिलर ट्रक लेकर चालक गुड़गांव की ओर आ रहा था। नेशनल हाइवे-आठ पर खेड़कीदौला टोल प्लाजा के पास अचानक उसके इंजन से धुंआ निकलने लगा। ट्रक किनारे खड़ी कर वह नीचे उतरा तो इंजन में आग की लपटे निकलने लगी। उसने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग व पुलिस को दी। दमकल ने आग पर काबू किया।