{"_id":"25ad66f6bd98e82c8562dcad7f6bf35a","slug":"croocks-looted-scooty-and-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बदमाशों ने युवक से लूटी स्कूटी व नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन बदमाशों ने युवक से लूटी स्कूटी व नकदी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 21 Jul 2014 04:10 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद के थाना सेक्टर-7 में एक व्यक्ति से तीन बदमाशों ने स्कूटी व नकदी लूट ली। घटना सोमवार की है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह सेक्टर-7 में एक शख्स अपनी स्कूटी से कहीं जा रहा था कि तीन युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया।
स्कूटी रोकने के बाद तीनों बदमाशों ने उसे स्कूटी से उतार दिया और उसे डराकर उसके पास जो नकदी थी उसे भी अपने कब्जे में ले लिया।
नकदी लूटने के बाद तीनों बदमाश उस शख्स की स्कूटी पर सवार होकर फरार हो गए।
घटना के बाद व्यक्ति ने सेक्टर-7 थाना पुलिस में जाकर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।