शेल्टर होम से तंग आकर, भागकर अपने घर पहुंचा बच्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा सेक्टर-12 स्थित साईं कृपा शेल्टर होम से 15 जनवरी की दोपहर भागकर 12 वर्षीय बच्चा गाजियाबाद स्थित अपने घर पहुंच गया था। घटना के एक सप्ताह बाद जब पुलिस बच्चे द्वारा लिखाए गए पते वार्ड नंबर-दो, यासीन गली, डासना, गाजियाबाद पहुंची तो वह वहां मौजूद था।
श्रम विभाग और चाइल्ड लाइन ने 10 जनवरी को सोहेल (12) को शेल्टर होम में रखवाया था। इस दौरान सोहेल बार-बार कहता रहा कि वह गाजियाबाद में रहता है। उसे अपना घर पता है।
इसके बावजूद उसे घर पहुंचाने की जगह शेल्टर होम में रखा गया। इससे परेशान होकर सोहेल 15 जनवरी को वहां से भाग निकला। थाना सेक्टर-24 पुलिस ने 17 जनवरी को शेल्टर होम की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की थी।
रविवार को पुलिस टीम सोहेल द्वारा शेल्टर होम में लिखाए गए गाजियाबाद के पते पर पहुंची। पुलिस ने वहां पार्षद से भी संपर्क किया। पार्षद ने सोहेल नाम के सभी बच्चों के परिजन को बुला लिया।
इसी में शेल्टर होम से भागने वाले सोहेल के पिता इरशाद भी थे। उन्होंने बताया कि उनका बच्चा बदरपुर, दिल्ली में अपनी खाला के यहां रहता था। 10 जनवरी को वह वहां से भागा था। सेक्टर-37 चौराहे पर उसे चाइल्ड लाइन ने पकड़ लिया था। दिल्ली में भी बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।