{"_id":"c8ee10178eec0fd5e5fd89c04f2cf687","slug":"crime-in-noida-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा-भतीजे के साथ मारपीट, बाइक में लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाचा-भतीजे के साथ मारपीट, बाइक में लगाई आग
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Fri, 24 Oct 2014 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली के गढ़ी आजमपुर में अपनी उधारी मांगने पर एक चाचा-भतीजे के साथ मारपीट कर दी गई। जान बचाकर भाग निकले तो ग्रामीणों ने उनकी बाइक को आग के हवाले कर दिया। पीड़ित ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिनमें से दो को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
देवटा गांव निवासी एक युवक से गढ़ी आजमपुर गांव निवासी एक व्यक्ति कुछ रुपये उधार लेकर गया था। बृहस्पतिवार को युवक अपने चाचा के साथ गढ़ी आजमपुर गांव में रुपयों का तकादा करने पहुंचा। वहां पर उधार लेने वाले लोगों ने अभद्रता कर उनसे मारपीट कर दी। इस दौरान दोनों किसी तरह वहां से भाग निकले लेकिन उनकी बाइक वहीं रह गई, जिसे आरोपियों ने आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
चाचा-भतीजे ने दनकौर कोतवाली में इसकी तहरीर दे दी। पुलिस ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की ओर से फैसला करने का दबाव पीड़ित पक्ष पर दिया जा रहा है, लेकिन पुलिस अपनी ओर से कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन