फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crime in delhi.

दिल्ली का क्राइम कैप्सूलः चार घटनाएं

Wed, 03 Sep 2014 05:25 AM IST
Updated Wed, 03 Sep 2014 05:25 AM IST
विज्ञापन
Crime in delhi.

दिल्ली के जाफराबाद में रंगदारी नहीं देने पर बाइक सवार दो बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद असलम (40) को गोली मार दी। घायल प्रॉपर्टी डीलर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों की मानें तो इलाके का एक नामी बदमाश कुछ दिनों से फोन कर असलम से रुपये मांग रहा था। मना करने पर उसने ही वारदात को अंजाम दिया। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों को तलाश रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, डी-32, न्यू सीलमपुर मार्केट में रहने वाला असलम सोमवार शाम को दोस्त अकरम के साथ बाइक से ब्रह्मपुरी जा रहा था। आरोप है कि गली नंबर-16 के सामने सलीम नकटा और एक अन्य बदमाश ने असलम के कूल्हे में गोली मार दी। इसके बाद हवाई फायरिंग करते हुए आरोपी भाग गए। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

घटना दो

Crime in delhi.

दिल्ली के मायापुरी थाना पुलिस ने गाजियाबाद के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रणवीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश का नाम मोहम्मद इल्यास है। वह मूलत: पश्चिम बंगाल के मिदनापुर का रहने वाला है और दिल्ली के सीमापुरी इलाके में रहता है।

वह गाजियाबाद के लिंक रोड थाने में दर्र्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित है। गाजियाबाद के एसएसपी ने इसकी गिरफ्तारी के लिए वर्ष 2010 में पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ सीमापुरी में लूटपाट, मारपीट और जान से मारने की धमकी के तीन मामले दर्र्ज हैं। पूछताछ में उसने बताया कि वह आलम गिरोह का सदस्य है।

गाजियाबाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार आलम, गुलबहार और कादिर को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के डर से वह दिल्ली आ गया। पूछताछ में बताया कि वह सात साल से वारदात को अंजाम दे रहा है। पहली बार वर्र्ष 2008 में डकैती के मामले में गिरफ्तार हुआ था।

घटना तीन

Crime in delhi.

दिल्ली में ज्वेलरी की डिजाइन दिखाने मेरठ से चांदनी चौक आए ज्वेलर मोहम्मद शेख शमशाद (46) के लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामला दर्जकर आरोपी को तलाश रही है।

जानकारी के मुताबिक , डीएम कॉलेज, मंदिर गली, दिल्ली रोड, मेरठ निवासी शमशाद की शिव शंकर मार्केट, नील गली सर्राफा बाजार में ज्वेलरी शॉप है। वह गहनों की कारीगरी का काम भी करते हैं। सोमवार शाम वह करीब 150 लेडीज गोल्डन रिंग लेकर कार से कूंचा महाजनी आए थे। यहां उन्होंने कई ज्वेलरी शॉप पर अंगूठी की डिजाइन दिखाई।

करीब ढाई घंटे रहने के बाद शमशाद बाजार से निकलने लगे। इस दौरान रास्ते में उन्हें एक  युवक ने जोरदार धक्का मारा। अपने को संभालते हुए उन्होंने देखा कि उनका बैग फट गया है और गहने से भरे दो पैकेट गायब हैं। पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। शिकायत में ज्वेलर ने बताया कि जेवरात की कीमत करीब 12 लाख रुपये है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाश की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन

घटना चार

Crime in delhi.

दिल्ली कैंट के सदर बाजार इलाके में एसबीआई के एटीएम से बदमाशों ने रुपये चुराने का प्रयास किया। बदमाश वेल्डिंग मशीन से एटीएम को काटने में कामयाब हो गए, लेकिन वह कैश बॉक्स को तोड़ नहीं पाए। नांगलराय एसबीआई बैंक के प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने चोरी के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

बैंक के मुख्य प्रबंधक राजेंद्र कुमार ढींगरा ने पुलिस को बताया कि दस दिन पहले लगे एटीएम में कोई गार्ड नहीं है। सोमवार को मकान मालिक पूर्ण ने उन्हें फोन कर बताया कि चोरों ने एटीएम मशीन को काटकर चोरी कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed