फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Crime Branch team, revealing that three punk doing crime in closed houses

क्राइम ब्रांच की टीम का खुलासा, तीन बदमाश बंद घरों में करते थे वारदात

Mon, 11 Jul 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 11 Jul 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Crime Branch team, revealing that three punk doing crime in closed houses

बंद घरों का ताला तोड़कर नकदी जेवर और कीमती सामान समेट ले जाने वाले तीन चोरों को क्राइम ब्रांच डीएलएफ टीम ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। पकड़े गए राजेश उर्फ रिंकू उर्फ कनस्तर निवासी मंगोलपुरी, दिल्ली, धीरज उर्फ धीर सिंह निवासी शामली (यूपी) और भीम उर्फ विशाल निवासी प्रेम नगर अमन विहार दिल्ली ने शहर में छह चोरियों के अलावा हरिद्वार, गाजियाबाद, गुड़गांव और दिल्ली में भी वारदात को अंजाम देना कुबूल किया है। तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद किया है।

विज्ञापन


डीएलएफ क्राइम ब्रांच प्रभारी एसआई सतेंद्र कुमार ने बताया कि अलग अलग जगह रहने वाले राजेश, धीरज और भीम की मुलाकात दिल्ली में हुई और इन्होंने मिलकर वारदात को अंजाम देना शुरू किया। पूछताछ में तीनों ने बताया कि कार में सवार होकर सेक्टरों में घूमते थे।
विज्ञापन


जिस घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा होता उसको निशाना बनाते। कार घर के सामने ही खड़ी कर तीनों मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ अंदर घुसते और नकदी, जेवर, कीमती सामान लेकर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने सेक्टर 31 थानाक्षेत्र में दो, सेंट्रल थानाक्षेत्र में दो और कोतवाली व सारन थाना क्षेत्र में एक एक वारदात को अंजाम देना कुबूल किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए चांदी के बर्तन, भगवान गणेश की मूर्तियां, नगदी, बर्तन आदि बरामद किए हैं। सतेंद्र कुमार ने बताया कि रिमांड पर लेकर तीनों से दिल्ली, गुड़गांव, हरिद्वार आदि शहरों में की गई चोरियों की जानकारी लेकर संबंधित पुलिस को दी जाएगी।

 
सावधानी बरतें और सुरक्षित रहें

डीएलएफ क्राइम ब्रांच इंचार्ज सतेंद्र कुमार के मुताबिक थोड़ी सी सावधानी से चोरी जैसी घटनाओं से बचा जा सकता है। यदि यह उपाय करें तो चोरी से महफूज रह सकते हैं।
-बेहतर है कि किसी को घर पर छोड़ कर जाएं।
-कीमती सामान और नगदी घर पर नहीं छोड़ें।
-यदि कई दिन के लिए बाहर जा रहे हैं तो कीमती सामान और नगदी किसी परिचित के यहां रखवा दें।
-खिड़कियां पर्दें से पूरी तरह ढंक दें ताकि कोई बाहर से अंदर की ओर न देख सके
-मुख्य कमरे की लाइट जली छोड़ दें ताकि अंधेरा होने पर रोशनी रहे, यह घर में किसी के मौजूद होने की निशानी होती है।
-पड़ोसियों और चौकीदार को घर पर नजर रखने की हिदायत देकर रवाना हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed