फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   crackers were sold in shoes shop after police raid seventy two kgs of crackers were found

जूते की दुकान में बिक रहे थे पटाखे, पुलिस ने मारा छापा किए 72 किलो पटाखे बरामद

Mon, 16 Oct 2017 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 16 Oct 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
crackers were sold in shoes shop after police raid seventy two kgs of crackers were found

राजधानी में सुप्रीम कोर्ट की पाबंदी के बाद भी पटाखों की बिक्री जारी है। शनिवार को मंडावली थाना पुलिस ने जूता कारोबारी के यहां छापा मारकर 72 किग्रा पटाखे बरामद किए। कारोबारी जूते बेचने की आड़ में पटाखे बेच रहा था।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कारोबारी मनमोहन को दबोच लिया। कारोबारी का कहना है कि उसने पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस लिया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट की पाबंदी के बाद उस पर रोक लग गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को उनकी टीम को सूचना मिली थी कि 28/4 सेंट्रल मार्केट मेन रोड मंडावली में जूता कारोबारी मनमोहन जूते ही आड़ में पटाखे बेच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनारबम, फुलझड़ी व अन्य तरह के पटाखे बरामद हुए

crackers were sold in shoes shop after police raid seventy two kgs of crackers were found

​सूचना के बाद एक टीम तैयार कर दोपहर के समय दुकान पर रेड की गई। मनमोहन से पूछताछ की जाने लगी तो वह सकपका गया। पुलिस टीम ने तलाशी ली तो दुकान के अंदर से 72 किलोग्राम विभिन्न कंपनियों के पटाखे बरामद हुए, जिनमें पटाखे, अनारबम, फुलझड़ी व अन्य तरह के पटाखे बरामद हुए।

पूछताछ के दौरान आरोपी पटाखों के बारे में संतोषजनक जवाब नही दे पाया। पूछताछ के दौरान मनमोहन ने बताया कि उसने दीपावली पर पटाखे बेचने के लिए अस्थायी लाइसेंस लिया था। इसकी वजह से उसने पटाखे खरीदे हुए थे। लेकिन सुप्रीम कोर्ट की पाबंदी के बाद भी वह पटाखे बेचता रहा। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed