फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cousin brother rape his minor sister in her home.

चचेरे भाई ने नाबालिग बहन से किया दुष्कर्म

Tue, 23 Sep 2014 08:00 PM IST
Updated Tue, 23 Sep 2014 08:00 PM IST
विज्ञापन
cousin brother rape his minor sister in her home.

फरीदाबाद के सेक्टर-31 थाना क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार करते हुए एक युवक ने 17 साल की चचेरी बहन को अपनी हवस का शिकार बना डाला। लोक लाज के चलते परिजनों ने चुप्पी साधी तो युवक के हौसले बुलंद हो गए। वह किशोरी को बार बार दुष्कर्म के लिए मजबूर करने लगा।

विज्ञापन


प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने सेक्टर-31 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसएसचओ ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके खिलाफ पोक्सो सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


सेक्टर-31 थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय लड़की ने बताया कि 14 अगस्त को वह घर पर अकेली थी। इस दौरान ताऊ का लड़का दीपक उर्फ कल्लू घर पर आया और उससे खाना मांगा। खाना देने के बाद वह जाकर बिस्तर पर लेट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

'संबंध बनाने दो वरना बदनाम कर दूंगा'

cousin brother rape his minor sister in her home.

थोड़ी देर बाद कल्लू उसके कमरे में पहुंचा और उसे पीने के लिए पानी दिया। पानी पीने के बाद वह बेहोश हो गई। कल्लू दुष्कर्म कर भाग निकला। किशोरी की शादी के लिए रिश्ते खोजे जा रहे थे, इसलिए माता पिता ने मामले को दबा दिया।

एक माह बाद कल्लू फिर किशोरी के पास पहुंचा और दुष्कर्म के लिए मजबूर करने लगा। मना करने पर उसने किशोरी को बदनाम करने और उसके माता पिता की हत्या करने की धमकी दी।

धमकी के बाद किशोरी के परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। बता दें कि इसके पहले भी एनसीआर में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिनमें अपनों ने ही महिलाओं की इज्जत को तार-तार किया है।

घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट

cousin brother rape his minor sister in her home.

रंजिश के चलते बल्लभगढ़ के आदर्श नगर में कुछ दबंगों ने घर में घुसकर एक महिला के साथ मारपीट की और फरार हो गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

आदर्श नगर निवासिनी संगीता ने अपनी शिकायत में कहा है कि पिछले दिनों उसका पड़ोस में रहने वाली एक महिला से विवाद हो गया था। जिसके बाद से महिला रंजिश मानती है। सोमवार रात संगीता घर पर अकेली थी। तभी महिला चार युवकों के साथ उसके घर में घुस आई और उसे पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

बाइक सवारों ने चेन झपटी
सेक्टर-7 निवासी ओम प्रकाश सोमवार सुबह खरीदारी करने के लिए घर से निकला था। अभी वह कुछ दूर ही पहुंचा था कि पीछे से आए एक बाइक पर सवार दो युवकों ने झपट्टा मार कर उसके गले की चेन छीन ली और फरार हो गए। ओम प्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed