{"_id":"58fa02e14f1c1b92338b4911","slug":"councilor-gets-threat-call-asked-to-the-on-the-phone-15-million-demands","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद को फोन पर दी धमकी, 15 लाख मांगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पार्षद को फोन पर दी धमकी, 15 लाख मांगे
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sat, 22 Apr 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटौदी के हेलीमंडी पालिका में जाटौली के वार्ड-9 पार्षद यशबीर चौहान बुग्गड़ को रात में फोन करने वाले ने 15 लाख रुपये देने की मांग की। इससे पहले हेलीमंडी में 12 अप्रैल को दो ज्वैलर्स को फोन कर पैसे मांगे जा चुके हैं। हेलीमंडी पालिका पार्षद बुग्गड़ की शिकायत पर पटौदी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पार्षद यशबीर के मुताबिक, बीती रात 12 बजकर 10 मिनट पर उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन पर 15 लाख रुपये देने की बात कही। पार्षद ने इनकार कर दिया और फोन काट दिया। फिर 12 बजकर 38 मिनट पर उसी नंबर से फोन आया। कुल तीन बार फोन किया गया। तीनों बार 15 लाख रुपये देने की मांग की गई।
विज्ञापन
पार्षद के मुताबिक, उसने जानना भी चाहा कि कौन कहां से बोल रहा है, और मेरा नंबर कैसे मिला है। इसके बाद यशबीर ने पुलिस कंट्रोल रूम में इस मामले की जानकारी दी। रात को ही हेलीमंडी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
पार्षद यशबीर बुग्गड़ के पास जिस नंबर से फोन आया, वह एयरटेल का है। नंबर की जांच की, तो हरियाणा निकला है। सिम कार्ड विनोद पुत्र राम कुमार के नाम से रजिस्टर्ड है।
हेलीमंडी चौकी प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि संबंधित नंबर को तुरंत ही सर्विलांस पर लगवा दिया है जिससे यह पता लगाया जा सकेगा कि काल किस जगह से की जा रही है। इसके बाद ही मामले का खुलासा होगा।