सिपाही को कमरे में बंद कर के अफसर ने की अभद्रता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक एक सिपाही द्वारा कोई गलती हो गई। गलती की सजा देने के लिए एक अधिकारी ने पुलिस लाइन में पहुंचकर उसके साथ मारपीट की और अभद्रता करते हुए उसे कमरे में बंद कर बुरी तरह प्रताड़ित किया। आरोप तो ये भी है कि सिपाही को जान से मारने का भी प्रयास किया गया है। जब इस बारे में पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया गया तो किसी भी अधिकारी ने इस बात की पुष्टि नहीं की।
एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें मीडिया के द्वारा ही इस घटना के बारे में जानकारी मिली है कि किसी सिपाही के साथ अभद्रता की गई है। हालाकि थाने या उनके स्तर पर किसी तरह की कोई शिकायत नहीं की गई है। अगर किसी सिपाही के साथ ऐसी घटना हुई है तो वह उन्हें तुरंत बताए, ताकि संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जा सके और सिपाही को न्याय दिलाया जा सके।
अध्यापक ने छात्र को बेरहमी से पीटा, लोग भड़के
ग्रेटर नोएडा से सटे दादरी के केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी में कक्षा नौ के छात्र द्वारा पटाखे लाने पर भड़के पीटीआई ने पिटाई कर दी। छात्र की पिटाई से नाराज परिजन स्कूल में पहुंच गए और अध्यापक के साथ मारपीट कर दी। प्रधानाचार्य द्वारा अध्यापक को सस्पेंड करने के बाद मामला शांत हुआ।
एनटीपीसी परिसर में स्थित केंद्रीय विद्यालय में सीदीपुर गांव के वीरपाल का पुत्र पुष्पेंद्र तोमर नवीं कक्षा में पढ़ता है। बृहस्पतिवार को वह बैग में पटाखे रखकर क्लास में आ गया। इसकी शिकायत कक्षा के छात्रों ने टीचर से कर दी। शिकायत पर क्लास टीचर (पीटीआई) पवन ने छात्र की पिटाई कर दी। घर पहुंचकर छात्र ने इसकी जानकारी परिजनों को दी।
शुक्रवार सवेरे छात्र के पिता और दादी के साथ परिवार के कुछ लोग स्कूल पहुंच गए। खेल के मैदान में क्लास ले रहे अध्यापक के साथ परिजनों ने मारपीट कर दी। बच्चों को साथ लेकर पीटीआई भी परिजनों को पीटने के लिए दौड़ पड़े। इसकी सूचना स्कूल में फैल गई। प्रधानाचार्य ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराया।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रिंसिपल रेनू वशिष्ठ ने पिता की शिकायत पर अध्यापक को सस्पेंड कर दिया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि परिजनों को फोन कर वार्ता के लिए बुलाया गया था, लेकिन पहले ही दोनों में विवाद हो गया।