एकतरफा प्यार में नवविवाहिता को गोली मार किया सुसाइड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीता कॉलोनी इलाके में शनिवार रात नवविवाहिता की गोली मारकर हत्या करने के बाद सुइसाइड करने वाला कमल कुमार बत्रा जान लेने और देने की नियत से ही घर से निकला था। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा व चार खोखे बरामद किए हैं।
शुरूआती जांच में पुलिस को पता चला है कि दोनों के बीच पहचान थी। कमल नेहा से शादी करना चाहता था। लेकिन, नेहा ने उससे शादी न कर परिवार की मर्जी से दूसरी जगह शादी कर ली थी। इसी बात से वह बेहद खफा था।
पुलिस आशंका जता रही है कि एक तरफा प्यार में उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को कमल के पास से कोई सुइसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। रविवार शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। सोमवार को दोनों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। गीता कालोनी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नेहा का मायका व ससुराल न्यू लाहौर, शास्त्री नगर में था
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कमल कुमार बत्रा परिवार के साथ 68, सरोजनी नायडू पार्क, शास्त्री नगर में रहता था। इसका शादी व अन्य कार्यक्रम में बड़े स्क्रीन (टीवी) लगाने का काम था। नेहा का मायका व ससुराल न्यू लाहौर, शास्त्री नगर में था। दोनों की पहचान थी।
कई बार दोनों की मुलाकात भी हुई थी। कमल नेहा से शादी करना चाहता था। लेकिन, वह उससे शादी करने के लिए तैयार नहीं थी। परिवार की मर्जी से नेहा ने 22 अप्रैल को न्यू लाहौर निवासी किशन से शादी कर ली । इसके बाद से कमल बेहद खफा था। पुलिस आशंका जता रही है कि इसी से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया।
कमल तमंचा व कारतूस कहां से लाया, इसका भी पता लगाया जा रहा है। इधर, नेहा व कमल दोनों के परिवार सकते में हैं। किसी को भी कमल के ऐसा कदम उठाने की उम्मीद नहीं थी। पुलिस दोनों के परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। सोमवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।