फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   computer operator arrested in rape

10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म में कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

Fri, 09 Dec 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 09 Dec 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
computer operator arrested in rape
rape with minor - फोटो : amar ujala

न्यू अशोक नगर इलाके में 10 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी कंप्यूटर ऑपरेटर ने दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। उसकी पहचान हरीओम (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ पोक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक बच्ची परिवार के साथ न्यू अशोक नगर में रहती है, वह चौथी कक्षा की छात्रा है। उसके माता-पिता नौकरी करते हैं। इनके पड़ोस में आरोपी हरीओम रहता है। वह नोएडा की एक कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी करता है।
विज्ञापन


आरोप है कि पड़ोसी होने के कारण आरोपी का बच्ची के घर आना जाना था। इस बीच माता-पिता की गैर-मौजूदगी में आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद किसी को कुछ बताने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। सोमवार को हिम्मत जुटाकर मासूम ने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद न्यू अशोक नगर थाने में परिवार ने शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed