{"_id":"b3a397df6345fb974ec0ea29fb879435","slug":"committee-director-looting-found-in-an-unconscious-state-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमेटी संचालक से लूटपाट, बेहोशी हालत में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमेटी संचालक से लूटपाट, बेहोशी हालत में मिला
अमर उजाला, मुरादनगर
Updated Tue, 03 Mar 2015 01:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरगंज कॉलोनी निवासी कमेटी संचालक से रविवार रात मारपीट कर हजारों रुपये की नगदी लूट ली गई। सोमवार सुबह जीतपुर कॉलोनी मार्ग पर वह बेहोशी की हालत में मिला।
विज्ञापन
गंभीर हालत में उसे गाजियाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के भाई ने एक युवक को नामजद कराया है। पुलिस का कहना है कि मामला कमेटी के रुपयों के लेनदेन से जुड़ा है।
विज्ञापन
नूरगंज कालोनी निवासी आफाक(35) कमेटी संचालक है। रविवार शाम वह घर से कमेटी के रुपये जमा कराने के लिए निकला था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की।
विज्ञापन
परिजनों को सोमवार सुबह जीतपुर मार्ग पर बेहोशी की हालत में एक युवक के पडे़ होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आफाक को गंभीर हालत में गाजियाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
पीड़ित के भाई अरशद ने झील वाली मस्जिद के पास रहने वाले एक युवक को नामजद कराया है।
एसओ सुबोध सक्सेना का कहना है कि पीड़ित के भाई की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आफाक के होश में आने पर ही घटना का सही पता चल सकेगा।