{"_id":"57600e874f1c1b4c2511b675","slug":"class-five-girl-attempt-of-rape-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ियों में ले जा पांचवीं की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झाड़ियों में ले जा पांचवीं की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 15 Jun 2016 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरिता विहार थाना इलाके में पांचवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोपी छात्रा को टॉफी देने के बहाने रेलवे ट्रैक के पास स्थित झाड़ियों में ले गया था। सरिता विहार थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, पीड़ित छात्रा नेहा (11, बदला हुआ नाम) अपने परिवार के साथ सरिता विहार के एक गांव में रहती है। सोमवार रात को नेहा अचानक गायब हो गई। नेहा के गायब होते ही परिजनों ने बच्ची को ढूंढना शुरू किया।
विज्ञापन
सोमवार देर रात नेहा अपने घर पहुंची। नेहा ने परिजनों को बताया कि मुहल्ले में रहने वाला जफर अली (27) उसे टॉफी दिलाने केबहाने रेलवे ट्रैक के पास ले गया था। यहां उसने उसके कपड़े उतार दिए और अश्लील हरकतें करने लगा।
विज्ञापन